---विज्ञापन---

खेल angle-right

Flashback Sports 2024: खेल के मैदान पर दिखा भारत का दबदबा, दर्ज की ये बड़ी उपलब्धियां

Flashback Sports 2024: भारत के लिए खेलों में 2024 का साल काफी ज्यादा अच्छा रहा है। भारत ने पेरिस ओलंपिक में भी इस अच्छा प्रदर्शन किया था।

---विज्ञापन---

Flashback Sports 2024: भारत के लिए खेलों में 2024 बेहद यादगार रहा है। इस बार ओलंपिक और टी20 क्रिकेट विश्व कप सरीखे कई बड़े ग्लोबल इवेंट्स हुए थे। इस ग्लोबल इवेंट्स में भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। तो आइये जानते हैं कि भारत ने 2024 में खेल में कौन सी 5 बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024

मेंस क्रिकेट टीम ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम करके पिछले 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया था। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को बारबाडोस में सात रनों से मात देकर दूसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीत थी। भारत ने इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में साल 2007 में टी20 विश्व कप जीता था। इस टूर्नामेंट के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का भी ऐलान कर दिया था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

मनु भाकर

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने धमाल मचा दिया था। पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल कैटेगरी में व्यक्तिगत और टीम इवेंट में दो कांस्य पदक जीते थे। वो एक ही ओलंपिक में दो मेडल हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं। उनके अलावा नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में भी सिल्वर मेडल जीता था।

 

---विज्ञापन---

हॉकी

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास बना दिया था। स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इससे पहले टोक्यो में भी भारत ने हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

पेरिस पैरालंपिक

पेरिस पैरालंपिक में भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। भारत ने पेरिस पैरालंपिक में कुल 29 पदक जीते थे। इसमें 7 गोल्ड मेडल थे। इसमें 9 सिल्वर मेडल और 13 कांस्य पदक भी थे। ये पैरालंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले टोक्यो 2020 खेलों में भारत ने 19 मेडल जीते थे। इसमें भारत ने 5 गोल्ड मेल्ड जीते थे।

 

---विज्ञापन---

गुकेश डी

8 साल की उम्र में गुकेश डी ने वर्ल्ड चेस चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल में चीन के डिंग लिरेन को हराकर ये असाधारण उपलब्धि हासिल की थी। 11 साल बाद किसी भारतीय ने इस उपलब्धि को हासिल किया है। उनसे पहले विश्वनाथन आनंद ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 22, 2024 09:20 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola