अंडर-19 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 6 फरवरी को होगा फाइनल
Men’s Under-19 World Cup 2026: आगामी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर आईसीसी ने कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 15 जनवरी को खेला जाएगा, जबकि 6 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान लीग स्टेज में नहीं भिड़ेंगे. दोनों देशों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है.
Men’s Under-19 World Cup 2026: अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल की घोषणा हो गई है. पुरुष अंडर-19 विश्व कप का 16वां संस्करण 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा. फाइनल की मेजबानी हरारे स्पोर्ट्स क्लब करने वाला है.
विज्ञापन
आईसीसी ने बुधवार को आगामी टी-20 विश्व कप 2026 की घोषणा की, जिसमें 16 टीमें भाग लेंगी. इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगी.
विज्ञापन
ये देश पहली बार बनेगा हिस्सा
अंडर-19 विश्व कप 2026 में दो नई टीमें खेलेंगी. तंजानिया पहली बार विश्व कप का हिस्सा बनेगा, जबकि जापान दूसरी बार अंडर-19 विश्व कप का हिस्सा बनने वाला है. इससे पहले जापान साल 2020 में हिस्सा ले चुका है. आगामी टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी टीमों को कुल 4 भागों में विभाजित किया गया है.
ग्रुप A में भारत, बांग्लादेश, अमेरिका और न्यूजीलैंड शामिल हैं. ग्रुप B में जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ग्रुप C में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका और ग्रुप D में तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं.
टॉप-4 टीमें बुलावायो में होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. 15 जनवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है. फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा.