BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने लंबे समय से चले आ रहे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के सस्पेंस को खत्म कर दिया है। कई खिलाड़ियों को इस बार प्रमोशन मिला है, तो कई युवा प्लेयर्स की भी बल्ले-बल्ले हुई है। अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, आकाशदीप को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। हालांकि, कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसमें सबसे बड़ा नाम शार्दुल ठाकुर का है। आइए आपको बताते हैं किन प्लेयर्स पर बीसीसीआई ने गिराई है गाज।
शार्दुल ठाकुर
बीसीसीआई के सेंटल कॉन्ट्रैक्ट में इस बार शार्दुल ठाकुर को शामिल नहीं किया गया है। शार्दुल लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भी शार्दुल को टीम में शामिल नहीं किया गया था। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में भी शार्दुल टीम का हिस्सा नहीं रहे थे।
जितेश शर्मा
विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा पर भी बीसीसीआई ने गाज गिराई है। जितेश को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया गया है। जितेश ने टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी मुकाबला पिछले साल जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जहां वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे।
केएस भरत
बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका निभाने वाले केएस भरत को भी इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भरत ने टीम इंडिया की ओर से लास्ट गेम इंग्लैंड के खिलाफ 2 फरवरी 2024 को खेला था। इस टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में भरत बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे।
आर अश्विन
इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की वजह से अश्विन का नाम भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं है। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेली गई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान अचानक रिटारमेंट की घोषणा कर दी थी।
आवेश खान
आवेश खान को भी बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं दी गई है। आवेश आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में नंवबर 2024 में नजर आए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में आवेश गेंद से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। वहीं, उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 2023 में खेला था।
BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की पूरी लिस्ट-
ग्रेड ए+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
ग्रेड ए: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत।
ग्रेड बी: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर।
ग्रेड सी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
16 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
48 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines