टीम इंडिया में शुरू हुआ रिटायरमेंट का दौर... ये पांच खिलाड़ी कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान

Team India Retirement: रोहित शर्मा, विराट कोहली के बाद टीम इंडिया के पांच और खिलाड़ी कभी भी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।

Team India

Team India

Team India Retirement: भारतीय टीम को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। आर अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच में ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद इंग्लैंड दौरे से पहले अब रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय क्रिकेट में रिटायरमेंट का दौर शुरू हो चुका है। तीन दिग्गज प्लेयर के संन्यास के बाद पांच खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो कभी भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

रविंद्र जडेजा

टेस्ट क्रिकेट से रविंद्र जडेजा किसी भी समय रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। जड्डू ने कोहली-रोहित के साथ ही टी-20 क्रिकेट को भी अलविदा कहा था। ऐसे में जडेजा के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें काफी तेज हो चुकी हैं। जडेजा ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में साल 2012 में डेब्यू किया था। हालांकि, मौजूदा समय में उनका प्रदर्शन टेस्ट में कुछ खास नहीं रहा है।

उमेश यादव

उमेश यादव आखिरी बार भारत के लिए सफेद जर्सी में साल 2023 में खेले थे। इसके बाद से उमेश टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। भारतीय टीम में कई युवा तेज गेंदबाजों की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में उमेश को दोबारा मौका मिलने के आसार नजर नहीं आते हैं।

ईशांत शर्मा

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अकेले दम पर जीत दिलाने वाले ईशांत शर्मा भी उन प्लेयर्स में शुमार हैं, जो कभी भी अपने टेस्ट करियर पर फुल स्टॉप लगा सकते हैं। ईशांत ने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था।

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे की भारतीय टेस्ट टीम में फिर से एंट्री हो पाएगी या नहीं यह अपने आप में बड़ा सवाल है। रहाणे सफेद जर्सी में आखिरी बार साल 2023 में खेले थे। रहाणे को अगर इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना जाता है, तो शायद वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

चेतेश्वर पुजारा

रहाणे की तरह ही चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट क्रिकेट पर भी जल्द ही ब्रेक लग सकता है। पुजारा ने आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था। इसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पुजारा की भारतीय टीम में वापसी काफी मुश्किल नजर आती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ