हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

खत्म हो रही किंग कोहली की बादशाहत? 10 साल में पहली बार विराट का हुआ ऐसा हाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप होने का खामियाजा विराट कोहली को भुगतना पड़ा है। विराट के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जो पिछले 10 साल में एक बार भी नहीं हुआ था।

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli ICC Test Rankings: विराट कोहली का खराब दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। किंग कोहली की बादशाहत दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। अपने फेवरेट फॉर्मेट में ही विराट रनों के लिए जूझ रहे हैं। शतकों का तो मानो अकाल या पड़ गया है और पचास रन का आंकड़ा भी पार करना दुश्वार हो गया है। हंसते-खेलते हुए शतक लगा देने वाले अपने कोहली की यह हालत देख हर भारतीय क्रिकेट फैन्स मायूस हैं। आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भी अब विराट को एक और तगड़ा झटका लगा है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में कोहली के साथ वो खेल हो गया है, जो पिछले 10 साल में एक बार भी नहीं हुआ था।

टेस्ट रैंकिंग में कोहली धड़ाम

दरअसल, आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली को उनके खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ‘फैब फोर’ में गिने जाने वाले विराट टेस्ट क्रिकेट के टॉप 20 बल्लेबाजों की लिस्ट से भी अब गायब हो गए हैं। किंग कोहली ताजा रैंकिंग में 22वें पायदान पर खिसक गए हैं। पिछले 10 साल में यह पहला मौका है, जब विराट दुनिया के बेस्ट 20 टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हुए हैं। इससे पहले अपने टेस्ट करियर में विराट आखिरी बार टॉप 20 बैटर्स की लिस्ट से साल 2014 में बाहर हुए थे। इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन की वजह से कोहली 21वीं पोजीशन पर आ गए थे। टेस्ट रैंकिंग बताने के लिए शायद काफी है कि कोहली के करियर का ग्राफ किस तरह से नीचे की तरफ जा रहा है।

न्यूजीलैंड सीरीज में हुए फ्लॉप

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली बुरी तरह से फ्लॉप रहे। कोहली तीन मैचों की छह पारियों में 15.50 की मामूली औसत से सिर्फ 91 रन की बना सके थे। कभी हर दूसरी पारी में सेंचुरी जमाने वाले विराट पूरी सीरीज में कुल मिलाकर 100 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके। विराट के बल्ले से 6 इनिंग्स में सिर्फ एक ही फिफ्टी निकली। स्पिनर्स के आगे कोहली बुरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। पुणे में मिचेल सैंटनर ने भारत के स्टार बल्लेबाज को दोनों ही पारियों में आसानी से अपनी फिरकी में फंसा लिया। वहीं, वानखेड़े टेस्ट में यही कारनामा एजाज पटेल भी करने में सफल रहे। कोहली की टेस्ट में नाकाम उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें