First T20 Cricket Match History: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता किसी से भी छिपी नहीं है। पिछले दो दशकों में क्रिकेट के इस फॉर्मेट ने इस खेल के चाहने वालों के दिल में एक अमिट छाप छोड़ी है। क्रिकेट के इस फॉर्मेट की लोकप्रियता से कई नए देशों ने भी इस खेल की ओर रुख किया और अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। इसमें USA और अफगानिस्तान जैसी टीमें शामिल हैं, जिन्होंने सफलता के नए आयाम चढ़े। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए लॉस एंजिल्स ओलंपिक-2028 में भी इस खेल को जगह दी गई है। ओलंपिक में क्रिकेट के आने से जाहिर है कि इस खेल की गूंज पूरे विश्व जगत में और भी फैलेगी। इस बीच हम बात कर रहे हैं कि आखिर क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट की शुरुआत कब हुई थी और पहला मैच कौन सी दो टीमों के बीच खेला गया था।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था पहला मैच
क्रिकेट के इस फॉर्मेट यानी टी20 क्रिकेट का सबसे पहला इंटरनेशनल मैच (पुरुष) 17 फरवरी, 2005 को ऑकलैंड में खेला गया था। ये मैच न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। उस समय की वनडे वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 214 रन का स्कोर बनाया था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 44 रन से जीता था। मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने 55 गेंदों पर नाबाद 98 रन बनाए थे। 2007 में पहले टी20 वर्ल्ड कप में क्रिस गेल ने शतक लगाया था, उससे पहले तक यही सर्वोच्च स्कोर भी था।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिए गए 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की तरफ से स्कॉट स्टाइरिस ने 39 गेंदों में से 66 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वो अपन टीम को जीत नहीं दिला सके। ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच ने 29 रन देकर 4 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में रिकी पोटिंग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: कानपुर में आज भी बारिश बिगाड़ेगी मैच का मजा, जानें कैसा है मौसम
पुरुषों से पहले महिलाओं में खेला गया टी20 इंटरनेशनल मैच
पुरुषों से पहले महिलाओं में टी20 का पहला इंटरनेशनल मैच खेला गया था। ये मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 05 अगस्त 2004 को यूनाइटेड किंगडम के होव में खेला गया था। इस मैच में न्यूजीलैड की टीम ने जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग का वीडियो वायरल, सुनकर नहीं रोक सकेंगे हंसी
अब 100 से ज्यादा देश खेलते हैं टी20 क्रिकेट
मौजूदा समय में इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट मैच खेलने वाले देशों की संख्या 100 से अधिक है। जबकि वनडे इंटरनेशनल मैच 16 और टेस्ट क्रिकेट 12 देश ही खेलते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा है कि वह खेल को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए T20 को सबसे उपयुक्त प्रारूप के रूप में देखता है।
ये भी पढ़ें: ICC World Cup 2024 में टीम इंडिया के वार्मअप मुकाबले आज से, जानें कहां देख सकेंगे फ्री में मैच
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका! ऐसी हो सकती है 15 सदस्यीय भारतीय टीम
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
37 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines