Mohammed Shami Wife Hasin Jahan: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद की पत्नी हसीन जहां हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर उनकी पत्नी सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। दरअसल शमी की पत्नी के ऊपर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हसीन वीडियो में अपने पड़ोसी के साथ हाथापाई करते हुए भी नजर आ रही हैं। इस मामले में उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हुई है। क्या है मामला आइए जानते हैं।
शमी की पत्नी के खिलाफ दर्ज हुई FIR
रिपोर्ट के मुताबिक हसीन जहां और उनकी बेटी अर्शी जहां पर पड़ोसियों के साथ जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हसीन अवैध रूप से इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रही थीं। इसके बाद पड़ोसियों ने विरोध किया, जिसके बाद मामला गर्म हो गया।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सूरी शहर में हसीन जहां और उनकी बेटी अर्शी जहां के खिलाफ दालिया खातून ने धारा 126(2), 115(2), 117(2), 109, 351(3) और 3(5) के तहत मर्डर का प्रयास करने के आरोप में थाने में FIR दर्ज कराई है। मामले ने उस वक्त तूल पकड़ी, जब हसीन ने विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। ये जमीन अर्शी के नाम पर है।
वीडियो भी हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि हसीन जहां एक महिला से हाथापाई कर रही हैं। दोनों के बीच जोरदार झड़प होती है। इसके बाद बांग्ला भाषा में बहस भी होती है। शमी की पत्नी को ब्लैक टी-शर्ट में देखा जा सकता है। लड़ाई के बाद शमी की पत्नी वीडियो भी बनाने लगती हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
29 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
59 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines