MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। वहीं सीजन-3 के पहले ही मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के धाकड़ बल्लेबाज फिन एलन ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया।
महज 34 गेंदों पर जड़ा शतक
फिन एलन ने पहले ही मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा। फिन ने अपना ये शतक महज 34 गेंदों पर ही पूरा कर लिया था। इसके साथ ही फिन ऐलन मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम था, जिन्होंने साल 2023 में 40 गेंदों पर शतक लगाया था।
फिन एलन ने खेली 151 रन की पारी
मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए फिन एलन ने महज 51 गेंदों पर 151 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 19 छक्के और 5 चौके लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 296.08 का रहा था। इसके साथ ही फिन एलन टी20 इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड था, जिन्होंने 35 गेंदों पर शतक लगाया था।
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने बनाए 269 रन
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 269 रन बनाए। फिन एलन के अलावा हसन खान ने 18 गेंदों पर 38 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, वहीं संजय ने 20 गेंदों पर 36 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 4 छक्के निकले। वाशिंगटन फ्रीडम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जैक एडवर्ड ने 4 ओवर में 39 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें:- वनडे टीम का बदल गया कप्तान, सीरीज से पहले इस खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताई मैच गंवाने की असली वजह
6 hrs agoIND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoIND vs WI: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लगातार दूसरा शतक जड़कर बनाए 3 बड़े कीर्तिमान
7 hrs agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त, ब्राजील ने 4-0 से हराकर दर्ज की जीत
8 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
8 hrs agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
9 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
9 hrs agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
10 hrs agoIND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines