FIFA World Cup भी हुआ अभिषेक शर्मा का मुरीद, बाएं हाथ के बल्लेबाज का बजा दुनिया में डंका

Abhishek Sharma: फीफा विश्व कप ने अभिषेक शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो अब क्रिकेट के अलावा फुटबॉल के गलियारों में चर्चा का विषय है

Fifa

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच में ऐतिहासिक पारी खेली और दुनिया को अपना दीवाना बना लिया। अब इस खिलाड़ी ने पांचवें टी-20 मैच में कई रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए अपना नाम दुनिया में बना लिया है। रोहित शर्मा के बाद अभिषेक टी-20I में सबसे तेज शतक ठोकने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी बने। उन्होंने 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। हालांकि अब फीफा वर्ल्ड कप भी अभिषेक शर्मा का दीवाना हो गया है। फीफा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अभिषेक को लेकर एक पोस्ट किया है, जो अब चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का पोस्ट वायरल

3 फरवरी को फीफा वर्ल्ड कप ने अभिषेक शर्मा और स्पेन के मशहूर फुटबॉलर लामिन यामल की तस्वीर साझा की। पोस्ट में फीफा ने लिखा कि दोनों खिलाड़ी का उज्जवल भविष्य कैसा दिखता है? दरअसल फीफा ने ये सवाल अपने फैंस से पूछा है, जिसके बाद लगातार फैंस इसका जवाब दे रहे हैं। फीफा द्व्रारा अभिषेक शर्मा का पोस्ट करना बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए किसी खास उपलब्धि से कम नहीं है।

विज्ञापन

कहा जा सकता है कि अब अभिषेक का डंका फुटबॉल की दुनिया में भी बज रहा है। बता दें कि अभिषेक और लामिन यामल दोनों ही युवा खिलाड़ी हैं। दोनों ने काफी कम समय में ही अपनी पहचान दुनिया में बनाई है। यामल ने साल 2024 में खेले गए यूरो कप में स्पेन की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल मैच में यामल ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड को हराया था। वह खिताब जीतने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। उन्हें यंग प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा जा चुका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FIFA World Cup (@fifaworldcup)

विज्ञापन

अभिषेक ने खेली थी रिकॉर्ड तोड़ पारी

अभिषेक शर्मा ने भी इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने 54 गेंदों में 135 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 छक्के के अलावा 7 चौके शामिल थे। वह टी-20 में भारत की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़ा, जिनके नाम 10 छक्के थे। इसके अलावा टी-20 में उन्होंने भारत की ओर से सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने इस मैच में कई कीर्तिमान अपने नाम किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ