FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 15 जून (अमेरिकी समयानुसार) का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. फुटबॉल के इस महाकुंभ में एक ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिला, जो पिछले 68 सालों में नहीं हुआ था. द एथलेटिक की रिपोर्ट के मुताबिक, 1958 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के एक ही दिन खेले गए 4 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए.
फुटबॉल फैंस के लिए यह दिन जबरदस्त रोमांच, उलटफेर और कई कड़े संघर्ष से भरपूर रहा. मैदान पर उतरी कोई भी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी और हर मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ. इससे पहले वर्ल्ड कप में ऐसा अनोखा संयोग 68 साल पहले देखने को मिला था, जब एक ही दिन में 8 मैच खेले गए थे.
एक ही दिन 4 मैच रहे ड्रॉ
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 15 जून (अमेरिकी समयानुसार) को दिन के पहले मुकाबले में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला. विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज और मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन को नई टीम केप वर्डे ने गोलरहित (0-0) ड्रॉ पर रोक दिया. अटलांटा में खेले गए इस मुकाबले में केप वर्डे ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाते हुए स्पेन के स्टार खिलाड़ियों को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया. इसके बाद दूसरे मैच में मिस्र फीफा वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज करने से चूक गया.
इमाम अशूर के शुरुआती गोल से मिस्र ने बढ़त हासिल की थी, लेकिन रोमेलु लुकाकू के मैदान पर आते ही बने दबाव के बीच बेल्जियम को बराबरी का गोल मिल गया और मुकाबला 1-1 से समाप्त हुआ. वहीं, तीसरे मुकाबले में उरुग्वे ने सऊदी अरब के खिलाफ हार टाल दी. मियामी में खेले गए मैच में मैक्सिमिलियानो अराउजो ने 80वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया. इस नतीजे के बाद ग्रुप H की चारों टीमें स्पेन, केप वर्डे, उरुग्वे और सऊदी अरब 1-1 अंक के साथ बराबरी पर हैं.
ईरान-न्यूजीलैंड मुकाबला भी रहा ड्रॉ
दिन के आखिरी मुकाबले में ईरान और न्यूजीलैंड के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. लॉस एंजिल्स के सोफी स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों टीमों ने दो-दो गोल किए और मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा. दो बार पिछड़ने के बावजूद ईरान ने शानदार वापसी करते हुए एक अंक हासिल किया.
अब ग्रुप G में अगला मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है. ईरान की टीम अगले मैच में बेल्जियम से भिड़ेगी, जबकि न्यूजीलैंड का सामना मिस्र से होगा. तीसरी बार विश्व कप फाइनल्स में खेल रही न्यूजीलैंड की टीम अब तक 7 मैच खेलने के बावजूद टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है. वहीं, ईरान की नजर पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाने पर टिकी हुई है.
ये भी पढ़ें- लगातार दो हार के बाद भी फाइनल में पहुंच सकती है इंडिया ए, जानें क्या है पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
5 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
1 hr agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
9 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
10 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
10 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
11 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
12 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
13 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines