FIFA World Cup Records: फुटबॉल का महाकुंभ यानी फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है, जहां कुल 48 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. फीफा वर्ल्ड कप सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट ही नहीं, बल्कि ऐसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स का गवाह भी रहा है जिन्हें आज तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है. पेले, लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गजों ने इस बड़े टूर्नामेंट में ऐसे कारनामे किए हैं, जिन्हें तोड़ना मुश्किल नहीं, लगभग नामुमकिन है. आइए नजर डालते हैं फीफा वर्ल्ड कप के 7 ऐसे रिकॉर्ड्स पर, जो आज भी अटूट नजर आते हैं.
1. 3 बार वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं पेले
ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के नाम ऐसा महारिकॉर्ड दर्ज है, जो आज भी अटूट बना हुआ है. पेले ने 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. वह दुनिया के पहले और एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन बार फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है. खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था.
2. मेसी के नाम दो बार गोल्डन बॉल जीतने का रिकॉर्ड
अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी के नाम भी विश्व कप इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. मेसी दो बार फीफा वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीतने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं. उन्हें 2014 और 2022 विश्व कप में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था. 2022 में उन्होंने अर्जेंटीना को 36 साल बाद विश्व चैंपियन भी बनाया.
3. रोनाल्डो 5 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्व कप में निरंतरता का ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी बराबरी अब तक कोई नहीं कर सका. रोनाल्डो पांच अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप संस्करणों में गोल करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 विश्व कप में गोल दागे थे.
4. वर्ल्ड कप में सबसे तेज हैट्रिक का रिकॉर्ड
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे तेज हैट्रिक का रिकॉर्ड हंगरी के लास्जलो किस के नाम है. उन्होंने 1982 वर्ल्ड कप में एल सल्वाडोर के खिलाफ महज 7 मिनट के भीतर तीन गोल दागे थे. यह कारनामा उन्होंने 69वें से 76वें मिनट के बीच किया था, जो आज भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज है.
5. एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल का महारिकॉर्ड
फ्रांस के दिग्गज स्ट्राइकर जस्ट फोंटेन ने 1958 फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा किया था, जिसकी बराबरी आज तक कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया है. स्वीडन में खेले गए उस टूर्नामेंट में फोंटेन ने सिर्फ 6 मैचों में 13 गोल दागकर इतिहास रच दिया था. यह किसी एक फीफा वर्ल्ड कप संस्करण में किसी खिलाड़ी द्वारा किए गए सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड है.
ये भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup 2026: कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले? जानें भारत-पाकिस्तान मैच समेत पूरा टाइमिंग शेड्यूल
6. एक मैच में 5 गोल का रिकॉर्ड
रूस के पूर्व स्ट्राइकर ओलेग सालेन्को ने 1994 फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आज भी अटूट है. उन्होंने अमेरिका में खेले गए टूर्नामेंट में कैमरून के खिलाफ एक ही मैच में 5 गोल दागकर इतिहास रच दिया था. विश्व कप के किसी एक मुकाबले में पांच गोल करने वाले वह अब तक के इकलौते खिलाड़ी हैं.
7. वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज गोल
तुर्की के दिग्गज स्ट्राइकर हकन सुकुर के नाम फीफा वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 2002 फीफा वर्ल्ड कप में दक्षिण कोरिया के खिलाफ तीसरे स्थान के मुकाबले में मैच शुरू होने के महज 10.89 सेकंड बाद ही गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया था. दो दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को मिला Women’s T20 World Cup 2026 की जीत का मंत्र, इस फॉर्मूला पर करना होगा काम!
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
21 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
53 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines