FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का महाकुंभ यानी फीफा वर्ल्ड कप का आगाज होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में 11 जून से शुरू होने वाला फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है. यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होगा, जिसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी.
यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट कुल 39 दिनों तक चलेगा और इस दौरान कुल 104 मुकाबले तीन देशों के 16 स्टेडियमों में खेले जाएंगे. इस बार कई ऐसे चीजें देखने को मिलेंगे जो वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार होंगे. आइए जानते हैं इस मेगा इवेंट की 10 सबसे बड़ी और दिलचस्प बातें.
1. FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार 48 टीमें लेंगी हिस्सा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा, जिसमें कुल 48 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. इससे पहले वर्ल्ड कप में 32 टीमें हिस्सा लेती थीं. टीमों की संख्या में आखिरी बार 1998 में बदलाव किया गया था. टीमों की संख्या बढ़ने के कारण कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जो किसी भी विश्व कप में सबसे अधिक हैं.
2. पहली बार तीन देश करेंगे मेजबानी
यह पहली बार है जब तीन देश मिलकर फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं. इससे पहले 2002 में जापान और साउथ कोरिया ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट का आयोजन किया था. वर्ल्ड कप के मुकाबले अमेरिका के 11, मेक्सिको के 3 और कनाडा के 2 शहरों में खेले जाएंगे.
3. चार नए देश करेंगे वर्ल्ड कप डेब्यू
इस बार चार नए देश पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे. केप वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान की टीमें विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर अपना डेब्यू करेंगी. इसके साथ ही विश्व कप में भाग लेने वाले देशों की कुल संख्या बढ़कर 84 हो जाएगी.
4. रिकॉर्ड 1,248 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रही सभी 48 टीमों को मिलाकर कुल 1,248 खिलाड़ी मैदान पर अपना दम दिखाते नजर आएंगे. वर्ल्ड कप इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी खिलाड़ियों की संख्या है. ये खिलाड़ी 71 देशों के 449 घरेलू क्लबों का प्रतिनिधित्व करते हैं.
5. मेसी और रोनाल्डो का रिकॉर्ड छठा विश्व कप
अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर का छठा विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं. मेक्सिको के अनुभवी गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं.
6. सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड
स्कॉटलैंड के गोलकीपर क्रेग गॉर्डन इस वर्ल्ड कप के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे. टूर्नामेंट के पहले दिन उनकी उम्र 43 वर्ष और 162 दिन होगी और वह मैदान पर उतरकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर देंगे.
7. सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड
मेक्सिको के युवा फुटबॉलर गिल्बर्टो मोरा इस टूर्नामेंट के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे. वह केवल 17 वर्ष और 240 दिन की उम्र में विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर उतरेंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: रहमत शाह ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले अफगान बल्लेबाज
8. कई पूर्व विश्व चैंपियन खिलाड़ी होंगे मौजूद
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 22 ऐसे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो पहले विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा रह चुके हैं. ऐसे खिलाड़ियों का अनुभव अपनी-अपनी टीमों के लिए काफी अहम साबित हो सकता है.
9. 357 खिलाड़ियों के पास विश्व कप का अनुभव
इस बार भाग लेने वाले खिलाड़ियों में 357 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहले भी विश्व कप खेल चुके हैं. उनका अनुभव टूर्नामेंट के दौरान उनकी टीमों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
10. 891 खिलाड़ी करेंगे वर्ल्ड कप डेब्यू
टूर्नामेंट में शामिल कुल खिलाड़ियों में से 891 खिलाड़ी पहली बार फीफा विश्व कप में खेलेंगे. नए चेहरों की यह बड़ी फौज प्रतियोगिता में नया उत्साह, ऊर्जा और रोमांच जोड़ने का काम करेगी.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: नॉट आउट होकर भी पवेलियन लौट गया ये अफगानिस्तान का बल्लेबाज, खुद अपने ही पैरों पर मारी ‘कुल्हाड़ी’
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
38 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines