Spain Defeated France by 2-0: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस और स्पेन के बीच धमाकेदार मैच देखने को मिला. दोनों ही टीमों का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार था और इसी वजह से फैंस एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे. हालांकि, स्पेन के डिफेंस ने फ्रांस को बैकफुट पर लगा खड़ा किया और 2-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करके फाइनल का टिकट कटाया. फ्रांस इस मैच को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन स्पेन ने उनका घमंड तोड़ उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया.
स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया
स्पेन और फ्रांस के बीच सेमीफाइनल मैच डैलस स्टेडियम से हुआ था. इस मैच की शुरुआत में ही फ्रांस को झटका तब लगा, जब मिडफील्डर एड्रियन रेबियोट को येलो कार्ड मिला. इससे फ्रांस का डिफेंस दबाव में आ गया और फिर 22वें मिनट में मिकेल ओयार्जाबाल ने शानदार गोल करके स्पेन को 1-0 की बढ़त दिला दी.
फ्रांस को मैच में एक और झटका तब लगा, जब उनके महत्वपूर्ण सेंटर बैक विलियम सलीबा चोटिल हो गए. उनकी जगह मैक्सिन लैक्रोइक्स मैदान पर आए. स्पेन ने मैच के 58वें मिनट में एक और गोल दागा और बढ़त 2-0 की कर दी. इसके बाद फ्रांस ने कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन स्पेन ने उन्हें सफल नहीं होने दिया. फुल टाइम तक स्कोर 2-0 से स्पेन के पक्ष में रहा और उन्होंने सेमीफाइनल मैच अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें:- लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर 5वीं बार किया ये अद्भुत कारनामा
कब होगा स्पेन का फाइनल?
अब जीत के साथ स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है. उनकी भिड़ंत 20 जुलाई को इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी. बता दें कि फ्रांस अभी एक और मैच खेलेगी. उनकी भिड़ंत दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से नंबर 3 स्पॉट के लिए 18 जुलाई को होगी.
ये भी पढ़ें:- विम्बलडन 2026 के बाद टेनिस में छिड़ी नए ‘Big-3’ की बहस! क्या फैंस को मिल गए हैं नए फेडरर, नडाल और जोकोविच?
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines