FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार 20 जुलाई की रात 12:30 बजे शुरू होगा. सेमीफाइनल में लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट कटाया है, जबकि स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई है.
अब दोनों टीमें खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इस महामुकाबले में जीतने वाली टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी मिलेगी, जबकि हारने वाली टीम पर भी पैसों की बारिश होगी. फाइनल से पहले आइए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी की पूरी जानकारी.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिलेगी कितनी प्राइज मनी?
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार रिकॉर्ड 48 टीमों ने हिस्सा लिया. टीमों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ प्राइज मनी में भी लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई. 2022 में कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप में 727 मिलियन डॉलर यानी करीब 69,999 करोड़ रुपये प्राइज मनी रखी गई थी. लेकिन फीफा ने इस बार वर्ल्ड कप के लिए रिकॉर्ड 871 मिलियन डॉलर यानी करीब 83,866 करोड़ रुपये की प्राइज मनी रखी है, जो इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है.
चैंपियन टीम को मिलेंगे कितने रुपये?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जीतने वाली टीम को 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 481 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी. वहीं, उपविजेता टीम को 33 मिलियन डॉलर यानी लगभग 317 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे. इसके अलावा, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 29 मिलियन डॉलर (करीब 279 करोड़ रुपये) और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 27 मिलियन डॉलर (करीब 259 करोड़ रुपये) मिलेंगे.
- चैंपियन: 50 मिलियन डॉलर (करीब 481 करोड़ रुपये)
- उपविजेता: 33 मिलियन डॉलर (करीब 317 करोड़ रुपये)
- तीसरा स्थान: 29 मिलियन डॉलर (करीब 279 करोड़ रुपये)
- चौथा स्थान: 27 मिलियन डॉलर (करीब 259 करोड़ रुपये)
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: तीसरे वनडे से पहले बदल गया टीम इंडिया का स्क्वॉड, स्टार खिलाड़ी की हुई एंट्री
कोई भी टीम नहीं लौटेगा खाली हाथ
फीफा ने सभी 48 टीमों को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले तैयारी के लिए 2.5 मिलियन डॉलर की सहायता राशि भी दी थी. इसके अलावा, वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली हर टीम को कम से कम 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 96 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलना तय है. यह राशि तैयारी के लिए दी गई रकम से अलग है. टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों के लिए भी अलग-अलग इनामी राशि तय की गई है और नॉकआउट तक पहुंचने वाली टीमों को भी बड़ा इनाम मिलेगा.
- क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर बाहर होने वाली चारों टीमों को 19 मिलियन डॉलर मिलेंगे.
- 9वें से 16वें स्थान पर रहने वाली प्रत्येक टीम को 15 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे.
- 17वें से 32वें स्थान तक रहने वाली टीमों को 11 मिलियन डॉलर मिलेंगे.
- ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी 10 मिलियन डॉलर की राशि मिलेगी.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन के खिलाफ कैसा है मेसी की टीम अर्जेंटीना का रिकॉर्ड? जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines