FIFA World Cup 2026 Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब ग्रुप स्टेज के मुकाबले समाप्त हो चुका है और टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक दौर की शुरुआत होने जा रही है. 12 जून से शुरू हुए इस मेगा इवेंट में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन ग्रुप स्टेज के 72 मुकाबलों के बाद 16 टीमों का सफर समाप्त हो चुका है. बाकी 32 टीमों ने नॉकआउट राउंड यानी राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई किया है और खिताब की रेस में बनी हुई है. राउंड ऑफ 32 की शुरुआत 29 जून से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा.
नॉकआउट स्टेज में हर मुकाबला ‘करो या मरो’ का होगा, जहां हारने वाली टीम सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की करेगी. नॉकआउट के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका और कनाडा की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि दूसरा मैच ब्राजील और जापान के बीच खेला जाएगा. तो चलिए जानते हैं भारत में आप इन दोनों मुकाबलों को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.
साउथ अफ्रीका vs कनाडा मैच से होगी नॉकआउट की शुरुआत
राउंड ऑफ 32 का पहला मुकाबला 29 जून को साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच खेला जाएगा. यह मैच अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है. ऐसे में यह मुकाबला दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक होगा. इस मैच की विजेता टीम पहली बार राउंड ऑफ 16 में जगह बनाकर इतिहास रचेगी.
ब्राजील vs जापान मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
राउंड ऑफ 32 का दूसरा मुकाबला पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील और जापान के बीच खेला जाएगा. यह हाई-वोल्टेज मैच 29 जून को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा. इस मैच में जापान के सामने इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा. जापान की टीम आज तक फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील को नहीं हरा सकी है. इसके साथ ही जापान को इससे पहले 4 बार राउंड ऑफ 16 से पहले बाहर होना पड़ा है.
ऐसे में इस बार जापानी टीम इतिहास बदलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, नेमार की ब्राजील टीम की नजरें एक और जीत दर्ज कर खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाने पर होगी.
ये भी पढ़ें- सऊदी अरब की धरती पर गूंजा WWE दिग्गज The Rock का नाम, जल्द हो सकती है रिंग में वापसी
FIFA World Cup 2026: भारत में कहां देखें LIVE मैच?
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण नए स्पोर्ट्स चैनल यूनाइट 8 (Unite8) पर किया जाएगा. फैंस यहां हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री का आनंद ले सकेंगे.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप पर उपलब्ध होगी. हालांकि, मैच देखने के लिए आपको ZEE5 ऐप डाउनलोड कर उसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
ये भी पढ़ें- IND W vs AUS W Live Streaming: सेमीफाइनल के लिए ‘करो या मरो’ की जंग, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
22 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
44 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
54 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
1 hr agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines