FIFA World Cup 2026 Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 11 जून से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है तो वहीं फाइनल मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा. इस बार फीफा विश्व कप में 48 टीमों के बीच एक ट्रॉफी के लिए जंग होगी. इसी बीच भारत में फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे लोग भारत में इसको लाइव नहीं देख पाएंगे. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आइए आपको बताते हैं.
किसी ने नहीं खरीदे ब्रॉडकास्ट राइट्स
भारत में करोड़ों फुटबॉल फैंस को एक बड़ा झटका लगा है. इस बार भारत में फीफा वर्ल्ड कप के टेलिकास्ट पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं. भारत में अभी तक टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए कोई भी डील फाइनल नहीं हो पाई है. रिलायंस डिजनी के ज्वाइंट वेंचर ने प्रसारण अधिकारों के लिए 20 मिलियन डॉलर की पेशकश की है. रॉयटर्स के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार सोनी से भी इसको लेकर बातचीत हुई है लेकिन उसने भी भारत के लिए फीफा प्रसारण अधिकारों की पेशकश नहीं करने का फैसला किया है.
ऐसे में सामने आ रही जानकारी के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि इस बार डीडी स्पोर्ट्स के चैनल पर फीफा विश्व कप का लाइव प्रसारण हो सकता है.
पड़ोसी देश में भी नहीं हो पाएगा प्रसारण
भारत की तरह पड़ोसी देश चीन में भी ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को लेकर बात नहीं बन पा रही है. अभी तक चीन की तरफ से भी किसी डील की घोषणा नहीं की गई है. फीफा ने बताया है कि साल 2022 में वर्ल्ड कप के दौरान डिजिटल और सोशल प्लेटफॉर्म पर देखे गए कुल घंटों का 49.8% हिस्सा चीन से ही आया था. साल 2018 और 2022 में चीन में सीसीटीवी ब्रॉडकास्ट की तरफ से राइट्स खरीदे गए थे. इसके लिए ब्रॉडकास्टर की तरफ से एडवरटाइजमेंट भी शुरू कर दिया था.
पहली बार खेलने उतरेंगी 48 टीमें
इस बार फीफा विश्व कप में 48 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. पहली बार ऐसा होगा कि इतनी बड़ी संख्या में टीमें टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा के लिए उतरेंगी. हर एक ग्रुप से 2 टॉप पर रहने वाली टीमों को नॉकआउट में एंट्री मिलेगी. सभी टीमों के फाइनल में पहुंचने के लिए पहले राउंड ऑफ 32 फिर राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल से होकर गुजरना होगा.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: अभी भी खुले हैं MI, KKR और LSG के लिए प्लेऑफ के दरवाजे, जानें कैसे बन रहे इन 3 टीमों के समीकरण
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
24 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
49 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
50 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines