FIFA World Cup 2026, Iran vs New Zealand: ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया. लॉस एंजिल्स के सोफी स्टेडियम में ईरान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक अंदाज में 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ. इस मैच में दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया और दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिरकार मैच ड्रा रहा. दो बार पिछड़ने के बावजूद ईरान की टीम ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को ड्रॉ करा लिया और एक अंक हासिल करने में कामयाब रही.
न्यूजीलैंड ने की थी आक्रामक शुरुआत
न्यूजीलैंड ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में किया और 7वें मिनट में ही गोल करके सबको चौंका दिया. एलीजाह जस्ट ने गोल दागकर न्यूजीलैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी. इसके बाद इसके बाद ईरान ने लगातार आक्रमण किए और 32वें मिनट में रामीन रेजाइयान ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.
हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत के कुछ ही मिनट बाद न्यूजीलैंड ने फिर बढ़त हासिल कर ली. एक बार फिर एलीजाह ने अपना कमाल दिखाया और 55वें मिनट में गोल कर न्यूजीलैंड को 2-1 से आगे कर दिया. लेकिन ईरान ने हार नहीं मानी और महज 9 मिनट बाद मोहम्मद मोहबी ने गोल कर टीम को फिर से मुकाबले में लौटा दिया. मोहबी ने 64वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया.
दोनों टीमों के बीच दिखी कड़ी टक्कर
इसके बाद दोनों टीमों ने जीत के लिए जोरदार कोशिशें कीं और कई अच्छे मौके भी बनाए, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक तीसरा गोल नहीं कर सकी. मैच के अंतिम क्षणों में ईरान के पास बढ़त लेने का सुनहरा मौका था, लेकिन न्यूजीलैंड की मजबूत रक्षापंक्ति ने उसे सफल नहीं होने दिया. आखिरकार रोमांच से भरपूर यह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ.
इसके साथ दोनों टीमों के बीच 1-1 बांट दिए गए. इस ड्रॉ के साथ ग्रुप जी का समीकरण दिलचस्प हो गया है, क्योंकि दिन के अंत तक ग्रुप की सभी चार टीमों के खाते में 1-1 अंक हैं. ग्रुप के दूसरे मुकाबले में बेल्जियम और मिस्र भी बराबरी पर रहे थे.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार पर पूर्व श्रीलंकाई अधिकारी का ‘नस्लीय’ हमला, आपत्तिजनक भाषा से पार की सारी हदें
न्यजीलैंड के लिए बड़ी उपलब्धि
न्यूजीलैंड के लिए यह ड्रॉ किसी जीत से कम नहीं रहा. विश्व रैंकिंग में 85वें स्थान पर मौजूद और टूर्नामेंट की सबसे कम रैंकिंग वाली टीम ऑल व्हाइट्स ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाया. दूसरी ओर, विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज ईरान के लिए यह रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. लगातार चौथी बार विश्व कप में हिस्सा ले रही टीम मेल्ली ने हार टालने में जरूर सफलता हासिल की, लेकिन ग्रुप चरण में उसकी राह अब भी आसान नहीं है. टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए ईरान को अपने आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड की टीम ने प्लेइंग 11 में किए 4 बड़े बदलाव, बेन स्टोक्स हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
संबंधित खबरें
कितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
18 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines