FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का महाकुंभ यानी फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है. अमेरिका और मैक्सिको की मेजबानी में खेले जाने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दुनिया के कई दिग्गज फुटबॉल सितारे मैदान पर उतरेंगे. हालांकि, कुछ दिग्गज फुटबॉलरों के लिए यह आखिरी वर्ल्ड कप भी साबित हो सकता है, जिसमें लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम भी शामिल है. आइए जानते हैं उन 5 दिग्गज फुटबॉलरों के बारे में जो इस फीफा वर्ल्ड कप में आखिरी बार जलवा बिखरते नजर आ सकते हैं.
1. लियोनेल मेसी (Lionel Messi)
अर्जेंटीना को 2022 फीफा वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाने वाले लियोनेल मेसी के लिए यह टूर्नामेंट आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है. 39 साल के मेसी अपने करियर का छठा विश्व कप खेलने जा रहे हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. अगले वर्ल्ड कप तक उनकी उम्र 43 साल हो जाएगी, ऐसे में उनके फिर से इस टूर्नामेंट में दिखाई देने की संभावना बेहद कम है. बता दें कि, मेसी ने अब तक विश्व कप में खेले 26 मैचों में 13 गोल किए हैं.
2. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo)
पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनके लिए यह आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है. 41 वर्षीय रोनाल्डो भी अपने छठे फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे. अगले संस्करण तक उनकी उम्र 45 साल के करीब पहुंच जाएगी. ऐसे में वह अपने करियर का अंत विश्व कप ट्रॉफी जीतकर यादगार बनाना चाहेंगे. रोनाल्डो ने अब तक विश्व कप में 22 मैचों में 8 गोल किए हैं.
3. नेमार जूनियर (Neymar Jr)
ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर के लिए भी यह विश्व कप बेहद खास हो सकता है. 34 वर्षीय नेमार लगातार चोटों और फिटनेस समस्याओं से जूझते रहे हैं. अगले विश्व कप तक उनकी उम्र 38 वर्ष हो जाएगी, इसलिए यह उनका अंतिम विश्व कप माना जा रहा है. नेमार अब तक विश्व कप में 13 मैचों में 8 गोल कर चुके हैं और यह उनके करियर का चौथा विश्व कप होगा.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: ऋषभ पंत के नाम जुडा अनचाहा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में 8वीं बार उनके साथ हुआ ऐसा
4. गुलिएर्मो ओचोआ (Guillermo Ochoa)
मैक्सिको के अनुभवी गोलकीपर गुलिएर्मो ओचोआ भी अपने करियर का अंतिम विश्व कप खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 40 वर्षीय ओचोआ पहले ही संकेत दे चुके हैं कि यह उनका आखिरी फीफा वर्ल्ड कप होगा. वह अपने करियर में छठी बार विश्व कप के मंच पर उतरेंगे और घरेलू फैंस के सामने यादगार प्रदर्शन करना चाहेंगे.
5. मैनुअल नोयर (Manuel Neuer)
जर्मनी के दिग्गज गोलकीपर मैनुअल नोयर ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी की है. हालांकि माना जा रहा है कि टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद वह एक बार फिर इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह सकते हैं. 40 वर्षीय नोयर 2010 से विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं. यह उनके करियर का पांचवां और शायद आखिरी विश्व कप होगा.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, जानें भारत का स्थान
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
28 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines