Spain vs Argentina, FIFA World Cup 2026 Final Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अब से कुछ ही देर में शुरू होना वाला है. फाइनल मुकाबले में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय दिग्गज स्पेन की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. एक तरफ लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी, तो दूसरी ओर स्पेन 16 साल बाद दूसरी बार ट्रॉफी उठाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और फुटबॉल प्रेमियों को एक रोमांचक फाइनल मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इस खिताबी भिड़ंत को लेकर भारतीय फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. तो आइए जानते हैं कि भारत में आप इस महामुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
कब और कहां खेला जाएगा FIFA World Cup 2026 का फाइनल?
स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारतीय समयानुसार 20 जुलाई (सोमवार) की रात 12:30 बजे शुरू होगा, यह हाई-वोल्टेज मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉल फैंस की नजरें टिकी रहेंगी.
भारत में टीवी पर कहां देखें FIFA World Cup 2026 Final?
भारतीय फुटबॉल फैंस फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को टीवी पर Unite8 Sports नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. यहां आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं.
कहां देखें FIFA World Cup 2026 Final की लाइव स्ट्रीमिंग?
मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी यूजर्स ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां आप हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं. हालांकि, ZEE5 पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.
फ्री में कैसे देखें FIFA World Cup 2026 Final?
अगर आपके पास ZEE5 का सब्सक्रिप्शन नहीं है और फ्री में इस खिताबी मुकाबले को देखना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण DD Sports पर भी किया जाएगा, जहां आप बिल्कुल मुफ्त में मैच का मजा उठा सकते हैं.
अगर आपके पास DD Free Dish कनेक्शन है, तो आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मुकाबला देख सकेंगे. इसके अलावा, JioTV यूजर्स भी DD Sports के जरिए इस फाइनल का लाइव प्रसारण फ्री में देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Final के लिए सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान, केरल सरकार का बड़ा फैसला
मेसी के पास इतिहास रचने का मौका
लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना के पास लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने का मौका है. अगर अर्जेंटीना खिताब बचाने में सफल रहती है, तो वह ब्राजील (1958 और 1962) के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. वहीं, स्पेन की नजर अपने इतिहास के दूसरे विश्व कप खिताब पर होगी. स्पेन ने 2010 में नीदरलैंड्स को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता था. अब 16 साल बाद स्पेन की टीम फिर से वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: लॉर्ड्स में जैकब बेथेल-बेन डकेट का बड़ा कारनामा, वनडे इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines