FIFA World Cup 2026 Final, Spain vs Argentina Head to Head: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला न्यूयॉर्क में भारतीय समयानुसार 20 जुलाई की रात 12:20 बजे शुरू होगा. सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट कटाया है, जबकि स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है.
दोनों ही टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल तक का सफर तय किया है और अब वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी. दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की नजरें इस खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. इस महामुकाबले से पहले आइए जानते हैं हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी है?
60 साल बाद वर्ल्ड कप में होगी टक्कर
FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें अब तक सिर्फ एक बार आमने-सामने आई हैं. दोनों टीमों के बीच पहला और इकलौता वर्ल्ड कप मुकाबला 1966 के टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में खेला गया था, जिसमें अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था. अब 60 साल बाद दोनों टीमें दूसरी बार वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी और खिताब अपने नाम करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी.
हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा है भारी?
अर्जेंटीना और स्पेन के ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं. खास बात यह है कि दोनों ही टीमों ने 6-6 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक दोनों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है और फाइनल में भी इसी तरह के मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.
ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2026 में दुश्मन को रौंदने के लिए तैयार हुए Roman Reigns, इंटेंस वर्कआउट का वीडियो वायरल
चौथी बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगी मेसी की टीम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना चौथी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इससे पहले अर्जेंटीना की टीम 1978, 1986 और 2022 में वर्ल्ड कप जीत चुकी है. अगर मेसी की टीम इस बार भी ट्रॉफी जीतने में सफल रहती है, तो वह जर्मनी और इटली की बराबरी करते हुए 4-4 वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी. इसके अलावा, अर्जेंटीना लगातार दो वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी. इससे पहले इटली और ब्राजील की टीम ये कारनामा कर चुकी है.
वहीं, स्पेन ने अब तक सिर्फ एक बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टूर्नामेंट में स्पेन ने पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. अब 16 साल बाद उसके पास दूसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर नया इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा.
ये भी पढ़ें- 2027 World Cup में ‘मेसी’ जैसा कमाल करेंगे रोहित-विराट, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines