FIFA World Cup 2026 के बीच दिग्गज फुटबॉलर का हुआ निधन, फुटबॉल जगत में शोक की लहर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होते ही दुनियाभर के फुटबॉल फैंस जश्न में डूब गए हैं, लेकिन इस जश्न के बीच फुटबॉल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और 1970 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ब्रिटो का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है.

Brazil Legend Footballer Brito Passed Away (Image generated by AI)

Brazil Legend Footballer Brito Passed Away (Image generated by AI)

Brazil Legend Footballer Brito Passed Away: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच ब्राजील की 1970 विश्व कप विजेता टीम के दिग्गज डिफेंडर ब्रिटो का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह 86 साल के थे. ब्राजील फुटबॉल महासंघ ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है. हालांकि, महासंघ ने उनकी मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटो पिछले कुछ समय से निमोनिया से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और 14 मई से अस्पताल में भर्ती थे. ब्रिटो ने 1964 से 1972 के बीच ब्राजील फुटबॉल टीम के लिए खेला और 1966 वर्ल्ड कप जीत में भी टीम का हिस्सा रहे.

विज्ञापन

ब्राजील फुटबॉल इतिहास के महान डिफेंडरों में से एक थे ब्रिटो

ब्राजील फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष समीर यॉक्स ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “ब्रिटो ब्राजील फुटबॉल इतिहास के सबसे महान डिफेंडरों में से एक थे. 1970 विश्व कप में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उनका जुझारू और संघर्षशील स्वभाव आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरित करता रहेगा.”

विज्ञापन

ब्रिटो ने 1964 से 1972 के बीच ब्राजील की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 61 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. वह 1966 और 1970 विश्व कप टीम का भी हिस्सा रहे. 1970 विश्व कप में उन्होंने विल्सन पियाजा के साथ मिलकर ब्राजील की मजबूत रक्षापंक्ति की जिम्मेदारी संभाली और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

कई ऐतिहासिक खिताबों का हिस्सा रहे ब्रिटो

ब्रिटो केवल विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने 1971 का Copa Roca और 1972 का Taca Independencia जीतने वाली ब्राजील टीम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वह उस स्वर्णिम ब्राजीलियाई टीम का हिस्सा रहे, जिसमें फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले, जैरजिन्हो, टोस्टाओ, रिवेलिनो और कार्लोस अल्बर्टो जैसे दिग्गज शामिल थे.

विज्ञापन

बता दें कि, ब्राजील रिकॉर्ड पांच बार वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की इकलौती टीम है. FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील की टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को मोरक्को के खिलाफ मुकाबले से करेगी.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश क्रिकेट में बवाल! स्टार खिलाड़ी के साथ पुलिस ने की मारपीट, भड़के BCB ने की सख्त कार्रवाई की मांग

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ