IPL 2026: आईपीएल 2026 का घमासान जारी है. अब तक लीग में 32 मैच खेले जा चुके हैं. 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच को राजस्थान ने अपने नाम कर लिया और मेजबान लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान स्टेडियम में फैंस के बीच भयंकर लड़ाई हुई थी. स्टेडियम में जमकर लात घूंसे भी बरसे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
स्टेडियम में हुई भयंकर लड़ाई
मैच के दौरान स्टेडियम में फैंस के बीच भयंकर लड़ाई हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. आपस में लड़ रहे दो फैंस के बीच झड़प होती है. इसके बाद एक फैन ऊपर से नीचे गिर जाता है. इसके बाद ये फैन गिरने के बाद उठता है और फिर से लड़ने के लिए पहुंच जाता है. इसके बाद ये लड़ाई ग्रुप में बदल जाती है और आसपास का माहौल काफी गर्म हो जाता है. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक यूजर ने इस मंजर को इंटरनेट पर साझा किया है. स्टेडियम में फैंस के बीच मारपीट की घटना होना कोई नई बात नहीं है. आमतौर पर इस तरीके की लड़ाई होती रहती है और फैंस आपस में लड़ते हुए नजर आते हैं.
40 रनों से मारी बाजी
इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे. राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा रन रवींद्र जडेजा ने बनाए. उन्होंने 29 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी. लोअर मिडिल ऑर्डर में जडेजा के बल्ले से निकला हुआ रन बाद में राजस्थान के लिए काफी फायदेमंद हुआ. 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी 18 ओवर में ही 119 रनों पर सिमट गई. मिचेल मार्श को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज एलएसजी के लिए खासा प्रभावित नहीं कर सका. मार्श ने 41 गेंदों में 55 रन बनाए थे. इसके अलावा आयुष बदोनी, ऋषभ पंत और एडेन मार्करम का खाता नहीं खुला था.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
9 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
11 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines