हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बाबर को टीम से बाहर करने पर पाक खिलाड़ी को याद आए विराट कोहली, PCB को जमकर सुनाया

Fakhar Zaman On Babar Azam: बाबर को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया। उनको इस तरह ड्रॉप करना उनके साथी खिलाड़ी फखर जमान को बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने अब पीसीबी की जमकर क्लास लगाई है।

विज्ञापन
Babar Azam Fakhar Zaman

Fakhar Zaman Slams PCB: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे मैच से बाबर आजम को बाहर करने पर सिलेक्टर्स को जमकर लपेटा है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हो चुके बाबर का बल्ला लंबे समय से शांत है। उनकी खराब फॉर्म का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पिछली 18 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं जड़ी है। बाबर का सपोर्ट करते हुए फखर जमान ने कहा कि कैसे भारतीय टीम ने दिग्गज विराट कोहली को भी उनके बुरे दौर में टीम में बरकरार रखा।

फखर जमान ने पोस्ट में क्या लिखा?

फखर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘बाबर आजम को टीम से बाहर करना सही नहीं है। 2020 से 2023 के बीच जब विराट का खराब दौर चल रहा था और वो 19.33, 28.21 और 26.50 की औसत से रन बना रहे थे, तब भी बीसीसीआई ने उन्हें ड्रॉप नहीं किया था। अगर हम अपने सबसे बेस्ट बल्लेबाज को टीम से ड्रॉप कर देंगे तो इससे गलत मैसेज जा सकता है। खिलाड़ियों को नुकसान पहुंचाने के बजाए उन्हें बचाने पर जोर देना चाहिए। पाकिस्तान अभी भी पैनिक बटन दबाने से बच सकता है। हमें अपने प्रमुख खिलाड़ियों को कम आंकने के बजाय उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।’

यह भी पढ़ें: IND vs BAN: किस खिलाड़ी को मिला टी-20 सीरीज के बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड? BCCI ने शेयर किया VIDEO

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं बाबर

बता दें कि हाल ही में खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर ने अपनी फॉर्म सुधारने के लिए पाकिस्तान के व्हाइट बॉल फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। बाबर का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भी नहीं चला था, जहां टीम को पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उनकी यह खराब फॉर्म इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में भी जारी रही, जहां उन्होंने पहली पारी में 30 जब दूसरी पारी में पांच रन बनाए थे।


इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम: शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मेहरान मुमताज, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नोमान अली, सईम अयूब, साजिद खान, सलमान अली आगा और जाहिद महमूद।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की जीत से गदगद हुए हेड कोच गौतम गंभीर, वायरल हो गया 4 शब्दों का ट्वीट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें