हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

RCB के टीम से बाहर करने पर फाफ डु प्लेसिस का छलका दर्द, शेयर किया भावुक पोस्ट

Faf du Plessis: फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी ने इस बार ऑक्शन में नहीं खरीदा। ऐसे में अब उन्होंने भावुक संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया है।

विज्ञापन

Faf du Plessis:आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी ने कई खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया है। इनमें फाफ डु प्लेसिस का भी नाम शामिल है। आरसीबी ने फाफ के ऊपर आगामी सीजन के लिए ऑक्शन में भी दांव नहीं खेला। पहले राउंड में फाफ अनसोल्ड रहे थे। लेकिन बाद में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपने दल का हिस्सा बना लिया। अब फाफ डु प्लेसिस का दर्द छलका है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है।

फाफ डु प्लेसिस ने साझा किया पोस्ट

अब फाफ दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। वह आगामी सीजन के लिए दिल्ली की ओर से खेलेंगे। लेकिन सीजन की शुरुआत से पहले फाफ ने आरसीबी को लेकर एक भावुक मैसेज लिखा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही आरसीबी के साथ मेरा चैप्टर खत्म हो रहा है, मैं इस पर विचार करना चाहता हूं कि यह कितना शानदार सफर रहा है। जब मैं साल 2022 में शामिल हुआ, तो मुझे नहीं पता था कि यह यात्रा कैसे आगे बढ़ेगी। लेकिन मुझे बेंगलुरु शहर और आरसीबी के अद्भुत लोगों से प्यार हो गया। यह जगह और इसके लोग मेरे व्यक्तित्व का हिस्सा बन गए हैं और मैं इन यादों और इससे जुड़े संबंधों को हमेशा अपने साथ रखूंगा। इन तीन सालों को इतना खास बनाने के लिए शुक्रिया।

इसके अलावा फाफ डु प्लेसिस की पत्नी ने भी आरसीबी को लेकर एक इमोशनल नोट्स साझा किया था। उन्होंने फाफ के 3 साल के सफर को खूबसूरत बताया और साथ ही इस यात्रा को शानदार भी।

विज्ञापन

3 सालों तक संभाली कप्तानी

फाफ को आईपीएल 2022 से पहले आरसीबी ने अपने दल का हिस्सा बनाया था। उन्होंने विराट कोहली की जगह कप्तानी संभाली थी। साल 2024 में फाफ ने अपनी कप्तानी में आरसीबी को प्लेऑफ तक का सफर भी तय कराया था।

फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 मैचों में 29.20 की औसत के साथ 438 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने 4 अर्धशतक अपने नाम किए थे। वहीं साल 2023 में उनके बल्ले से 14 मैच में 56.15 की औसत के साथ 730 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IPL 2025: इन 5 खिलाड़ियों की मेगा ऑक्शन में खुली किस्मत, लेकिन मुश्किल ही मिलेगी प्लेइंग XI में जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola