Faf du Plessis: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मैच 6 अक्टूबर को गुयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच में फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली सेंट लूसिया ने कमाल कर दिया और खिताब पर कब्जा जमाया। फाफ ने रोहित शर्मा और लियोनेल मेसी जैसे स्टाइल में ट्रॉफी उठाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
फाफ डु प्लेसिस ने उठाई ट्रॉफी
साल 2022 में मेस्सी ने अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप 2022 जीताने के बाद शानदार अंदाज में ट्रॉफी उठाई थी। उन्होंने धीरे-धीरे बढ़ते हुए ट्रॉफी को उठाया था। मेसी का ये स्टाइल पूरी दुनिया में पसंद किया गया था। उनका वीडयो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था। इसके बाद रोहित शर्मा ने विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी को मेसी के ही स्टाइल में उठाया था। अब फाफ ने मेसी और रोहित के स्टाइल में ही सीपीएल की ट्रॉफी उठाई है। फाफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुयाना ने 20 ओवर में 138 रन बनाए थे। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज मोईन अली ने 20 गेंदों में 14 रन बनाए थे। वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज ने 0 रन बनाए। इसके बाद शाई होप ने भी निराश किया। हालांकि थोड़ी देर उन्होंने क्रीज पर वक्त जरूर बिताया। उन्होंने 22 रन बनाए थे।
लक्ष्य का पीछा करते सेंट लूसिया ने 18.1 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। लूसिया की ओर से सबसे ज्यादा रन एरॉन जोन्स ने बनाए। उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 48 रनों की पारी खेली। उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 21 रन बनाए थे। इसके अलावा रॉस्टन चेस ने 39 गेंदों में 22 रन बनाए थे। लूसिया ने 11 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। लूसिया की ओर से फिरकी गेंदबाज नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट भी अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
38 mins agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
53 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines