हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 4 दिग्गज, लिस्ट में 3 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल

IPL 2025: आईपीएल 2025 के बाद 4 दिग्गज खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। इन खिलाड़ियों ने इस बार अपनी फ्रेंचाइजी के लिए निराश प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल का 18वां सीजन खत्म हो चुका है और इस बार क्रिकेट फैन्स को बड़ी खुशी मिली। रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में उन्होंने पंजाब किंग्स को हराया, जो एक बार फिर खिताब से चूक गई और रनर-अप रह गई।

करीब दो महीने तक चले इस टूर्नामेंट में देश और विदेश के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कई नए युवा खिलाड़ी, जैसे कि वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य और आयुष म्हात्रे, ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सबको दिखा दिया कि वो आने वाले सालों में आईपीएल के चमकते सितारे बन सकते हैं। लेकिन इस सीजन में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा, जिससे लग रहा है कि वे अगले आईपीएल में शायद नजर न आएं।

आर अश्विन

आर अश्विन ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस सीजन चेन्नई ने उन्हें 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। उनके प्रदर्शन में वह धार नहीं दिखी जो पहले हुआ करती थी। अब जब वो 39 साल के होने वाले हैं, तो संभव है कि वो खुद ही अगला सीजन खेलने से पहले रिटायरमेंट का फैसला कर लें।

विज्ञापन

मोईन अली

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ दिया है। उन्हें KKR ने बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन उन्होंने सिर्फ 2 पारियों में 5 रन बनाए। गेंदबाज़ी में उन्होंने 6 विकेट तो लिए, लेकिन उनकी मौजूदगी से टीम को ज्यादा फायदा नहीं हुआ। ऐसे में केकेआर उन्हें रिलीज कर सकती है और बाकी टीमों का उन्हें खरीदना मुश्किल नजर आता है।

ग्लेन मैक्सेवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया है और आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन कमजोर रहा। इस सीजन पंजाब ने उन्हें टीम में शामिल किया, लेकिन वे बीच में ही चोटिल होकर बाहर हो गए। अक्सर देखा गया है कि वो आईपीएल में कुछ ही मैचों में चल पाते हैं, बाकी समय फ्लॉप साबित होते हैं। अगर पंजाब उन्हें रिलीज करती है, तो किसी और टीम का उन्हें खरीदना मुश्किल होगा।

विज्ञापन

फाफ डु प्लेसिस

इस बार फाफ डु प्लेसिस ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की, जब अक्षर पटेल चोटिल हो गए। लेकिन 9 मैचों में उन्होंने सिर्फ 202 रन बनाए, और उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 123 रहा। उनकी उम्र और हाल का फॉर्म देखते हुए कहा जा सकता है कि वो जल्द ही लीग क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola