हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं अभी से ही...', बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले दहशत में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, उड़ चुकी है नींद 

22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। हालांकि सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया का सलामी बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह के दहशत में है।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। भारतीय टीम के लगभग खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। इस बार भारत के नजरिए से ये सीरीज काफी अहम है। क्योंकि इस सीरीज के जरिए ही भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का सफर तय करना है। सीरीज ऑस्ट्रेलिया में हो रही है। ऐसे में तेज गेंदबाजों का जिक्र होना जरूरी हो जाता है। टीम इंडिया की ओर से मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं। वहीं सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के एक बल्लेबाज ने बुमराह का लोहा माना है।

जसप्रीत बुमराह को फेस करना मुश्किल

ऑस्ट्रेलियाई टीम में सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि उन्होंने अपनी बातचीत में माना कि बुमराह को फेस करना काफी मुश्किल होगा। वह अभी से ही बुमराह की वीडियो देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं पर्थ पहुंचूंगा तो निश्चित रूप से इस पर और अधिक गहराई से विचार करूंगा, लेकिन मैं खुद को रोक नहीं सकता। मैंने उनके गेंदबाजी आक्रमण के बारे में कुछ क्लिप देखी हैं। मैं बस यह कल्पना करने की कोशिश कर रहा हूं कि मैं इसके बारे में कैसे सोचूंगा। एक नए गेंदबाज का सामना करना उनके एक्शन को समझने के लिए थोड़ी चुनौती हो सकती है।

डेब्यू करने का मिल सकता है मौका

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में 25 साल के सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को 22 नवंबर को पर्थ में होने वाले पहले मैच में डेब्यू मिलने की उम्मीद है। उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। नाथन ने अब तक खेले गए 34 प्रथम श्रेणी मैच में 38.16 की औसत के साथ 2252 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 22 वनडे मैच में 42.25 की औसत के साथ 845 रनों को अपने नाम किया है, जबकि 18 टी20 मैच में नाथन के बल्ले से 428 रन निकले हैं।

विज्ञापन

पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड।

ये भी पढ़ें: IND vs SA: अर्शदीप के पास तीसरे टी20 में ये बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका, छोड़ सकते हैं भुवनेश्वर और बुमराह को पीछे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola