Fabian Allen Catch: वेस्ट इंडीज के स्टार खिलाड़ी फेबियन एलन ने रविवार को अबू धाबी टी-10 लीग में एक ऐसा कैच लिया, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने यहां हवा में डाइव लगाकर कैच पकड़ा और सभी को चौंका दिया। यह घटना तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी के ओवर में हुई। उन्होंने यहां एक फुल टॉस गेंद फेंकी, जिसे बल्लेबाज लेउस डु प्लॉय ने मिस टाइम किया। डु प्लॉय यहां गेंद को अपनी मनपसंद हाइट नहीं दे सके।
इस दौरान डीप स्क्वायर लेग पर एलन तैनात थे और उन्होंने तेजी से गेंद की तरफ दौड़ लगाई। एलन ने गेंद के पास पहुंचने से थोड़ी दूर पहले ही हवा में डाइव लगा दी और एक ऐसे कैच को पकड़ा, जो पहले कभी नहीं देखा गया था। एक फ्रेम में देखने में लग रहा था कि जैसे वो हवा में उड़ रहे हैं। एलन का यह कैच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: KKR ने खोज लिया है अपना नया कप्तान! इस भारतीय खिलाड़ी पर दांव लगाने की है तैयारी
क्या रहा मैच का हाल
जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच को दिल्ली बुल्स ने 42 रनों से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 158 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था। टीम के लिए टॉम बैंटन ने 26 गेंदों पर 73 रन बनाए। उनकी इस पारी में नौ गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनके अलावा कप्तान रोवमैच पॉवेल ने सिर्फ छह गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली।
फारुकी-सलमान की कसी गेंदबाजी
अबू धाबी की टीम के लिए यह टारगेट हासिल करना मुश्किल साबित हुआ, जहां टीम आखिर में केवल 116 रन ही बना सकी और मैच हारकर टूर्नामेंट से भी बाहर हो गई। दिल्ली की ओर फजलहक फारुकी और सलमान इरशाद ने कसी गेंदबाजी की, जिसका अबु धाबी टीम के पास कोई जवाब नहीं था। टीम के लिए डु प्लॉय ने 12 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को मैच नहीं जिता सके। दिल्ली बुल्स ने लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज करके दूसरे क्वालीफायर में जगह पक्की कर ली है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: हो गया तय! रोहित-गिल की वापसी पर इस पोजीशन पर खेलेंगे केएल राहुल
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
20 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
38 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines