IPL 2024 का ऑक्शन क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच से भरा रहा। हर फ्रेंचाइजी ने बड़े-बड़े नामों पर जमकर पैसा लुटाया और कई खिलाड़ियों की बोली आसमान छू गई। फैंस को भी उम्मीद थी कि ये स्टार प्लेयर्स अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी टीम को जीत दिलाएंगे। लेकिन अफसोस, मैदान पर इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के बिल्कुल उलट रहा। जिन खिलाड़ियों को करोड़ों में खरीदा गया, वो मैदान पर फ्लॉप साबित हुए। उनकी बैटिंग या बॉलिंग में वो आग नहीं दिखी, जिसकी उम्मीद थी। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन पर टीमों ने भरोसा किया, लेकिन वे मैदान पर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc)
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। हालांकि, शुरुआत में स्टार्क ने उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और कई मैचों में 10 रन प्रति ओवर से ज्यादा खर्च कर दिए। मगर अंतिम चार मैचों में उनकी गेंदबाजी में सुधार आया और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले क्वालीफायर में 3 विकेट लेकर टीम को फाइनल में पहुंचाया। सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।
डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell)
चेन्नई सुपर किंग्स ने एक भरोसेमंद मिडल ऑर्डर बल्लेबाज की तलाश में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा। वर्ल्ड कप 2023 में उनके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उन्हें CSK की टीम में जगह मिली। लेकिन, पांच बार की चैंपियन टीम के लिए यह फैसला खास सफल नहीं रहा। IPL 2024 में मिचेल ने सिर्फ 2 अर्धशतक बनाए और 13 मैचों में कुल 318 रन ही बना सके।
अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph)
अपने शानदार यॉर्कर्स के लिए मशहूर कैरेबियाई गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा। लेकिन वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। जोसेफ ने सीजन के अपने पहले तीन मैचों में 11 से ज्यादा की इकॉनमी से रन दिए, जिससे उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बाद, उन्हें चोट लग गई और पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा
स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson)
ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को गुजरात टाइटंस ने IPL 2024 में 10 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उनका चयन सवालों में रहा। स्पेंसर ने टीम के लिए सिर्फ 5 मैच खेले और केवल 4 विकेट ही ले पाए। इसके बाद वह एक छोटी सी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए।
समीर रिजवी (Sameer Rizvi)
CSK ने बिना अनुभव वाले खिलाड़ी समीर रिजवी को हैरान करने वाले 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा। लेकिन रिजवी इस बड़ी रकम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 51 रन बनाए और टीम के लिए बड़ा फेल साबित हुए। इस सीजन में उनका सबसे बड़ा स्कोर सिर्फ 21 रन रहा।
शाहरुख खान (Shahrukh Khan)
पंजाब किंग्स ने शाहरुख खान को 7.4 करोड़ रुपये में उनकी आक्रामक फिनिशिंग के लिए खरीदा था। लेकिन यह सीजन उनके लिए बेहद खराब रहा। शाहरुख सिर्फ 7 पारियों में 127 रन ही बना सके और उनके नाम पर सिर्फ एक अर्धशतक दर्ज हुआ।
रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell)
राजस्थान रॉयल्स ने अपने फिनिशिंग बल्लेबाज के तौर पर कैरेबियाई खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल को 7.4 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया, ताकि वह शिमरोन हेटमायर के साथ मिलकर अंत के ओवरों में तेजी से रन बना सकें। लेकिन यह फैसला टीम के लिए फायदेमंद साबित नहीं हुआ। पॉवेल ने ना तो चौके-छक्के लगा पाए और ना ही उनकी स्ट्राइक रेट ठीक रही, खासकर इतनी कीमत के हिसाब से। उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 103 रन बनाए, जिसमें उनका सबसे बड़ा स्कोर 27 रन था।
संबंधित खबरें
दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड मेडल, 400 मीटर रेस में किया बड़ा कारनामा
25 mins agoT20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, वैभव-भुवनेश्वर का लुक वायरल
1 hr agoरोनाल्डो हुए सस्पेंड, 30 दिन तक पुर्तगाल के लिए नहीं खेल पाएंगे मैच
2 hrs agoIPL 2027 से पहले DC नहीं छोड़ रहे अक्षर पटेल, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoप्रज्ञान ओझा ने खत्म किया विराट-गंभीर के बीच अनबन, BCCI ने दी थी जिम्मेदारी
3 hrs agoचार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी टीम से बाहर
11 hrs agoप्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें सालाना कमाई
11 hrs agoWPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
12 hrs agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
12 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन जीते 11 मेडल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines