'मेरे पास व्हाट्सएप चैट्स का प्रूफ है', मैरी कॉम पर पूर्व पति का सनसनीखेज खुलासा, लगाए चीटिंग के गंभीर आरोप

Ex Husband Big Allegations Mary Kom: भारत की दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम इस समय विवादों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पूर्व पति करुंग ओंखोलेर पर संपत्ति के मामले में धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे. अब इसपर उनके पूर्व पति करुंग ओंखोलेर का बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया है कि शादीशुदा होने के बावजूद मैरी उनपर चीट कर रही थीं.

Mary Kom Karung Onkholer

मैरी कॉम पर लगे बड़े आरोप

Ex Husband Big Allegations Mary Kom: मैरी कॉम के एक्स-हस्बैंड करुंग ओंखोलेर ने हाल ही में ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को गलत बता दिया है. मैरी ने आरोप लगाए थे कि उनसे करोड़ों रूपये और खरीदी हुई जमीन ओंखोलेर ने जब्त कर ली, जो उन्होंने अपने पैसों से खरीदी थी. मणिपुर का रहने वाला ये कपल 20 साल से साथ था और 2023 में दोनों अलग हो गए थे. अब दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद हर किसी को हैरान कर गया है.

विज्ञापन

करुंग ओंखोलेर ने लगाए गंभीर आरोप

मैरी कॉम द्वारा लगाए गए आरोप के बाद अब करुंग ओंखोलेर ने खुलकर बात की. उन्होंने पैसों की धोखाधड़ी को गलत बताया. इसी बीच उन्होंने कॉम पर आरोप लगाया कि शादीशुदा होते हुए भी वो किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं. IANS से बात करते हुए मैरी कॉम ने कहा, ‘2013 में मैरी एक जूनियर बॉक्सर के साथ रिश्ते में थीं. हमारे परिवारों के बीच लड़ाई हुई और हमने समझौता किया. 2017 से वो मैरी कॉम बॉक्सिंग अकादमी में काम करने वाले किसी व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में हैं. मेरे पास उनके व्हाट्सप्प मैसेज का प्रूफ है. मेरे पास नाम के साथ सबूत है लेकिन मैं चुप रहा.’

विज्ञापन

करुंग ओंखोलेर ने आगे कहा, ‘वो अलग होकर कोई और रिलेशनशिप चाहती थीं. हमारा तलाक हो गया. मुझे फर्क नहीं पड़ता कि वो किसी और के साथ हैं लेकिन मुझे दोषी ठहराना गलत है. अगर वो मुझपर आरोप लगा रही हैं, तो प्रूफ के रूप में कागज लेकर आएं.’

ये भी पढ़ें:- किसी को नर्स से प्यार, तो कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस पर फिदा… जानिए विराट कोहली समेत फैब 4 की अनसुनी लव स्टोरी

विज्ञापन

संपत्ति में धोखाधड़ी के आरोप पर क्या बोले करुंग?

मैरी कॉम द्वारा संपत्ति के मामले में धोखाधड़ी के लगाए गए आरोपों पर करुंग ओंखोलेर ने सफाई दी. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने प्रॉपर्टी का जिक्र किया और मेरा नाम हटाने के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि ‘अगर मैंने 5 करोड़ रूपये चुराए, तो आप मेरा अकाउंट देख लीजिए. हम 18 साल की शादी में साथ थे. इसके बाद ये आरोप? वो पागल हो गई हैं. आप मेरा घर देख सकते हैं. मैं दिल्ली में किराए के मकान में रह रहा हूं और वो सेलेब्रिटी हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ