19557 रुपये का एक टिकट... भारत-इंग्लैंड सीरीज के टिकटों में लगी 'आग' पर भड़का इंग्लिश दिग्गज

India vs England Test Series 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच अगले साल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। इस सीरीज का तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जिसकी टिकट की कीमत 20 हजार तक है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले पर अब इंग्लिश दिग्गज भड़क उठा है।

lords test

lords test

India vs England Test Series 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच अगले साल होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अभी से चर्चा होने लगी है। 20 जून से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस सीरीज की टिकटों की कीमत 20 हजार तक पहुंच गई है। हालांकि सीरीज के लिए टिकट की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने कई फैंस को निराश भी कर दिया है। इसको लेकर अब पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर और कमेंटेटर डेविड लॉयड ने चिंता जाहिर की है।

उनका कहा कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का यह फैसला टेस्ट क्रिकेट के लिए सही नहीं है। उन्होंने ईसीबी के इस फैसले की जमकर आलोचना करते हुए इसे बकवास बताया है। बता दें कि लॉर्ड्स में होने वाले इस सीरीज के तीसरे मैच की सबसे सस्ती टिकट की कीमत भी 90 पाउंड यानी 10 हजार के करीब है। सबसे महंगी टिकटों की कीमत लॉर्ड्स पवेलियन की तरफ की है, जिसकी डिमांड सबसे ज्यादा है।

फैसले से दूर हो सकते हैं फैंस- लॉयड

लॉयड ने कहा कि यह फैसला खेल भावना के खिलाफ है और इससे खेल से रेगुलर फैंस दूर हो सकते हैं, जो लंबे समय से क्रिकेट की रीढ़ रहे हैं। लॉयड ने डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस फैसले के बाद भी लॉर्ड्स पूरी तरह से भरा मिलेगा, लेकिन इंग्लैंड और भारत के बीच जुलाई में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए टिकट की कीमतें बढ़ाकर 175 पाउंड (19557 भारतीय रुपये) कर देना समझ से परे है।’

टेस्ट क्रिकेट पर एक शो पीस बनने का खतरा है- लॉयड

उन्होंने कहा, ‘चेतावनी के संकेत चमक रहे हैं। पहले से कहीं ज्यादा मैच होने से टेस्ट क्रिकेट पर एक शो पीस बनने का खतरा है। वास्तव में कीमत कौन निर्धारित करता है? नाम बताएं। ऐसा करने के लिए कौन कहता है। मैं रोजमर्रा के फैंस की आवाज हूं। इसलिए लॉर्ड्स टेस्ट के एक दिन की इतनी कीमत मेरे लिए पूरी तरह बेतुकी है। यदि आप मेरी तरह सोचने वाले लोगों का सबूत चाहते हैं, तो सोशल मीडिया पर जाएं। यह उन लोगों से भरा है जो कहते हैं कि वे ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ