Ex Brazil Football Player Dani Alves : ब्राजील के पूर्व फेमस फुटबॉलर डेनी अल्वेस (डेनियल एल्वेस दा सिल्वा) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अल्वेस को दिसंबर 2022 में बार्सिलोना नाइड क्लब में महिला के साथ दुष्कर्म का दोषी पाया गया था। जिसके बाद उन्हें बार्सिलोना की शीर्ष अदालत ने साढ़े चार साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा अल्वेस को पीड़ित महिला को 150,000 यूरो भी देने का आदेश दिया है। जब फुटबॉलर डेनी अल्वेस को यह सजा सुनाई जा रही थी। उस समय वह कोर्ट रूम में काफी खामोश दिखाई दिए। वह जमीन को ही देखे जा रहे थे। हालांकि महिला पक्ष ने डेनी अल्वेस को कम से कम 9 साल जेल भेजने की मांग की थी। पर अदालत ने ब्राजील के फेमस फुटबॉलर डेनी अल्वेस को साढ़े चार साल की सजा सुनाई।
सहमति से हुआ जो हुआ- अल्वेस
AFP.com की रिपोर्ट के मुताबिक डेनी अल्वेस ने अदालत में कहा था कि उनके और महिला के बीच जो भी हुआ था वह दोनों की रजामंदी के साथ हुआ था। वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं। वहीं अदालत ने इस पर कहा कि महिला ने यौन सबंघ बनाने पर सहमति नहीं दी थीं और उनके खिलाफ पूरे सबूत हैं कि उन्होंने महिला के साथ उनकी इजाजत के बिना यह किया है। बता दें कि पीड़िता ने 40 वर्षीय फुटबॉलर डेनी अल्वेस को कम से कम 9 साल की सजा सुनाने की मांग की थी। मगर कोर्ट ने उन्हें 4.5 साल जेल में रहने की सजा सुनाई है।
क्बल और राष्ट्रीय टीम से किया बाहर
डेनी अल्वेस को रेप की घटना के बाद नाइट क्लब से निकाल दिया गया था। फिर इसके बाद ब्राजील की नेशनल टीम से भी डेनी अल्वेस को निलंबित कर दिया गया। हालांकि वह कोर्ट रूम में बार बार एक बात ही कहते रहे थे कि उन्होंने यह नहीं किया है। जो हुआ है दोनों की रजामंदी के साथ हुआ है। बता दें कि डेनी अल्वेस ने फुटबॉल करियर की शुरुआत 2001 में कि थी। इसके अलावा बार्सिलोना, जुवेंटस और पेरिस सेंट-जर्मेन, सेविला के के लिए भी खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर नया ऐलान, जानें कहां खेले जाएंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : रांची और रोहित शर्मा का रिश्ता है पुराना, आंकड़ों ने उड़ाई अंग्रेजों की नींद
संबंधित खबरें
क्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
49 mins agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
10 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
11 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
12 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines