IPL 2025: मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद भी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मुश्किल में फंस गई है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत और गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। मैच के दौरान लखनऊ की टीम ने तय समय में ओवर पूरे नहीं किए, यानी उनका ओवर रेट स्लो था। इसी कारण ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की नियमों के अनुसार, अगर कोई टीम तय समय में ओवर पूरे नहीं करती है, तो कप्तान को इसका जिम्मेदार माना जाता है।
वहीं दिग्वेश सिंह राठी पर भी जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बल्लेबाज को आउट करने के बाद अभद्र इशारा (गलत तरीके से इशारा) किया। इसी वजह से उनकी मैच फीस का 50% काटा गया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले वाले मैच में भी उनके ऊपर इसी तरह का आरोप लगा था। वह विकेट लेने के बाद ऐसे इशारे करते हैं जैसे किसी से पुराना हिसाब चुकता कर रहे हों।
जानें मैच का हाल
मार्श और एडन मार्कराम के धमाकेदार अर्धशतकों की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 12 रन से हरा दिया। वहीं मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या का हरफनमौला प्रदर्शन और सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक भी टीम को जीत नहीं दिला सके। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए और फिर मुंबई इंडियंस को 191 रन पर रोककर 12 रन से मैच जीत लिया।
204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। टीम ने सिर्फ 2.2 ओवर में अपने दो विकेट सिर्फ 17 रन पर गंवा दिए। इसके बाद नमन धीर (46 रन) और सूर्यकुमार यादव (67 रन) ने अच्छी साझेदारी कर टीम को संभाला। आखिरी में कप्तान हार्दिक पांड्या ने नाबाद 28 रन बनाए, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। मुंबई की टीम 20 ओवर में 191 रन ही बना पाई।
इससे पहले टॉस हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी की। ओपनर मिचेल मार्श (60 रन) और एडन मारक्रम (53 रन) ने शानदार अर्धशतक लगाए। इन दोनों की अच्छी बल्लेबाज़ी की मदद से लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए।
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
25 mins agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
39 mins agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
1 hr agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
2 hrs agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines