Euro 2024 Final Spain vs England: स्पेन और इंग्लैंड के बीच यूरो 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच को स्पने ने जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। मैच के दौरान पहले हाफ से ही स्पेन ने इंग्लैंड पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था, लेकिन इंग्लैंड टीम भी कमजोर नहीं थी। पहले हाफ में कोई भी गोल करने में सफल नहीं हो पाई थी, जिसके चलते पहला हाफ 0-0 पर खत्म हुआ।
दूसरे हाफ में बदला खेल
दूसरे हाफ में पहला गोल स्पेन की तरफ से 47वें मिनट नेको विलियम्स ने किया था। इसके साथ स्पेन 1-0 से आगे हो गई थी। इसके बाद दूसरे हाफ में 73वें मिनट में इंग्लैंड की तरफ गोल किया गया। कोल पामर ने गोल करके इंग्लैंड को स्पेन के बराबर ला दिया था।
इसके बाद मैच में स्पेन ने सब्सटीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मिकेल ओयारजाबल को मैदान पर उतारा। मिकेल ने मैच के अंतिम क्षणों में गोल करके स्पेन को चैंपियन बना दिया। मिकेल ने 86वें मिनट में गोल करके स्कोर को 2-1 कर दिया था और स्पेन ने इस मैच को जीत लिया।
ये भी पढ़ें:- Wimbledon 2024: नोवाक जोकोविच पर फिर भारी पड़े कार्लोस अलकराज, लगातार दूसरी बार विंबलडन के फाइनल में दी मात
4 खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी स्पेन
यूरो 2024 के फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर स्पेन ने चौथी बार इस खिताब को अपने नाम किया है। अब स्पेन 4 यूरो खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले जर्मनी ने तीन बार इस खिताब को अपने नाम किया था। इस पूरे यूरो 2024 में स्पेन के मिडफील्डर रॉड्री ने कमाल के प्रदर्शन का नजारा पेश किया। जिसके बाद रॉड्री को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। इसके अलावा स्पेन के लैमिन यमल को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: क्रीज पर खड़े-खड़े संजू ने लगाया ऐसा शॉट, हवा में जाते ही गेंद हो गई गुम, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें:- ND vs ZIM: यशस्वी जायसवाल ने 1 बॉल पर बनाए 13 रन, बने ये कारनामा करने वाले दुनिया एकमात्र बल्लेबाज
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
26 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
51 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
54 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines