ग्रुप स्टेज में लड़खड़ाए कदम, मिली हार की हैट्रिक, टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने की पूरी कहानी

Team India journey Women’s World Cup 2025: भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया. हालांकि वर्ल्ड चैंपियन बनना भारत के लिए आसान नहीं था. क्योंकि भारत को लीग स्टेज में लगातार 3 हार का सामना करना पड़ा था. आइए टीम इंडिया की जर्नी पर एक नजर डालते हैं.

cricket News - 2025-11-03T001804.106

Team India journey Women’s World Cup 2025: महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था. इस मैच में दोनों टीमें अपना पहला खिताब जीतने के लिए उतरी थीं. हालांकि भारत ने फाइनल में बाजी मारते हुए साउथ अफ्रीका को हरा दिया. नवी मुंबई में खेले गए इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. आइए एक नजर डालते हैं महिला विश्व कप 2025 में भारतीय टीम के सफर पर…

विज्ञापन

ऐसा रहा भारतीय टीम का सफर

भारत ने विश्व कप 2025 का पहला मुकाबला 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेला. इस मैच में बारिश की वजह से 47 ओवर में भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका 45.4 ओवर में 211 रन ही बना सकी. इस तरह भारत को डीएलएस मेथड के तहत 59 रनों से विजेता घोषित किया गया था.

विज्ञापन

वहीं, दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ यादगार जीत हासिल की थी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247/10 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 159 रनों पर ही सिमट गई थी. इस तरह भारत ने 88 रनों से पाकिस्तान के खिलाफ यादगार जीत हासिल की थी.

भारत को मिली 3 करारी हार

शुरुआती दो मैं जीतने के बाद टीम इंडिया को लगातार 3 मैच में हार मिली. साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया. वहीं इंग्लैंड महिला टीम ने भी टीम इंडिया के खिलाफ दमदार खेल दिखाया और 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली.

विज्ञापन

इसके बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 340/3 रन बना दिए, जिसका पीछा करने के लिए उतरी न्यूजीलैंड 44 ओवर में 271/8 रन ही बना सकी. बारिश की वजह से भारत को इस मैच में 53 रनों से जीत मिली. इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल का टिकट भी कटाया. वहीं, लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था.

विज्ञापन

सेमीफाइनल में ऐतिहासिक जीत

भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल किया था. भारत ने विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करते हुए फाइनल में जगह बना ली. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 49.5 ओवर में 338 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 48.3 ओवर में जेमिमा रोड्रिग्स के यादगार शतक की बदौलत 48.3 ओवर में ही 5 विकेट से जीत हासिल कर ली थी. जेमिमा ने 134 गेंदों में 127 रनों की शानदार पारी खेली थी.

फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हासिल कर लिया और पहली बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ