इंग्लैंड के 26 साल के घरेलू विकेटकीपर बल्लेबाज जैक डेविस ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 26 साल की उम्र में संन्यास का फैसला करते हुए सभी को चौंका दिया है. जैक डेविस ने साल 2020 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. इसके अलावा साल 2025 में उन्होंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेला था. उन्होंने इंग्लैंड अंडर-19 का भी प्रतिनिधित्व श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ किया था, लेकिन सीनियर टीम के लिए उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.
जैक डेविस ने क्या कहा?
मिडिलसेक्स की ओर से उन्होंने लंबे समय तक खेला. संन्यास के बाद उन्होंने कहा” मिडलसेक्स के खिलाड़ी के रूप में मेरी यात्रा में मुझे समर्थन देने वाले सभी लोगों का मैं बहुत आभारी हूं। मैंने क्लब में अपने समय का भरपूर आनंद लिया है, मेरे सभी साथियों को धन्यवाद, और मैं उन्हें और क्लब को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”
डेविस ने साल 2017 में माइनर काउंटी सीजन में बर्कशायर की दोहरी जीत में अहम रोल प्ले किया था. उन्होंने फाइनल में लिंकनशायर के खिलाफ 127 रनों की नाबाद पारी खेली थी. डेविस की इस पारी की बदौलत लंकाशायर को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने साल 2020 में प्रथम श्रेणी में पर्दापण किया.
मिडिलसेक्स के क्रिकेट प्रबंध निदेशक एलन कोलमैन ने भी उनके संन्यास पर दुख जताया. उन्होंने कहा “खिलाड़ियों को विदाई देना हमेशा दुखद होता है, खासकर तब जब उन्होंने जैक की तरह क्लब को इतना कुछ दिया हो.”
ये भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल टेस्ट के बीच श्रीलंका को लगा बड़ा झटका
करियर पर एक नजर
जैक ने 32 फर्स्ट क्लास मैच में 22.57 की औसत के साथ 1016 रन बनाए. उन्होंने 7 अर्धशतक अपने नाम किए. इसके अलावा लिस्ट A के 27 मैचों में उन्होंने 24.08 की औसत के साथ 602 रन बनाए. उन्होंने 4 अर्धशतक भी लिस्ट A में लगाए. वहीं, 44 टी-20 मैच में उन्होंने 19.45 की औसत के साथ 681 रन बनाए. उन्होंने टी-20 में 2 अर्धशतक बनाए. उन्होंने मिडिलसेक्स के लिए आखिरी मुकाबला 26 अगस्त को लंकाशायर के खिलाफ खेला था.
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान हॉकी राइवलरी में कौन आगे? देखें पूरा हेड टू हेड रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
क्रुणाल पांड्या की होगी टीम इंडिया में वापसी? सुनील गावस्कर ने उठाई मांग
24 mins agoरिंकू सिंह की रणजी ट्रॉफी में धांसू बैटिंग, बैक टू बैक शतक लगाकर दिखाया दम
1 hr ago7 या 8 नहीं, इतने बजे शुरू होंगे IND vs NZ टी20 सीरीज के मुकाबले
1 hr ago'शमी के साथ भेदभाव क्यों?', मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना
1 hr agoप्रियांश आर्या ने ठोका धमाकेदार शतक, फर्स्ट क्लास में पहली बार किया ये कमाल
2 hrs agoवेस्टइंडीज क्रिकेट में तंगी का असर, कोच ने मांगी आर्थिक मदद
2 hrs agoनमन धीर का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़ा युवराज सिंह का महारिकॉर्ड
3 hrs ago'हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद करो…' गावस्कर का बड़ा बयान
3 hrs agoअय्यर या संजू नहीं, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को मिला 'प्लेयर ऑफ द सीरीज'
4 hrs agoईशान किशन तोड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines