Shubman Gill: टीम इंडिया के नए नवेले कप्तान शुभमन गिल इस वक्त सुर्खियों में हैं. वजह है उनकी एजबेस्टन के मैदान पर खेली गई 269 रनों की ऐतिहासिक पारी. जिसके दम पर ना सिर्फ उन्होंने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि रिकॉर्ड बुक भी हिलाकर रख दी. गिल इंग्लैंड में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं. जैसे ही गिल ने मुकाबले के दूसरे दिन दोहरा शतक पूरा किया तो सोशल मीडिया पर इंग्लैंड टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे केविन पीटरसन की चर्चा जोरों पर होने लगी. उनका एक साल पुराना एक ट्वीट तेजी से वायरल हो गया. इस ट्वीट का कप्तान गिल से खास कनेक्शन है. आइए जानते हैं….
दरअसल, ये बात साल 2024 की है, जब इंग्लैंड की टीम भारतीय दौरे पर आई थी. उस सीरीज के पहले ही मैच में गिल फ्लॉप रहे थे. उन्होंने पहली पारी में 23 और दूसरी पारी में 0 रन किया था. उस वक्त फैंस ने गिल को काफी ट्रोल भी किया था, जिससे नाखुश केविन पीटरसन ने एक पोस्ट में कहा था कि गिल को थोड़ा टाइम दो, वो फ्यूचर स्टार हैं. आज पीटरसन की ये भविष्यवाणी सच साबित हो गई है.
आखिर केविन पीटरसन ने क्या लिखा था?
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरनस ने गिल को लेकर अपने ट्वीट में लिखा था उन्हें टेस्ट में चमकने के लिए कुछ समय और दो, वो एक महान खिलाड़ी बनकर उभरेंगे. पीटरसन ने अपने पुराने ट्वीट में साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस का उदाहरण देते हुए लिखा था ‘पहले 10 टेस्ट मैचों में जैक्स कैलिस का औसत सिर्फ 22 का था, लेकिन आगे चलकर वो क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक बने. शुभमन गिल की महानता को खोजने के लिए उन्हें थोड़ा समय दीजिये.’
उसी सीरीज में गिल ने किया था कमाल
पीटरसन का ये ट्वीट पहले टेस्ट के बाद आया था. फिर उस सीरीज में ही गिल ने कमाल किया था. 5 मैचों की सीरीज में गिल ने 5 मैचों में 56.5 की औसत के साथ कुल 452 रन ठोके थे. वो यशस्वी जायसवाल के बाद सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर थे. अब एक साल बाद इंग्लैंड टूर पर कप्तान बनकर गए गिल ने कमाल कर दिया है. वो इस वक्त बढ़िया फॉर्म में हैं.
गिल ने शानदार फॉर्म से मचाया तहलका
इंग्लैंड टूर पर पहला मुकाबला लीड्स में हुआ था, जिसमें गिल ने पहली पारी में शतक जमाया था. अब एजबेस्टन में चल रहे दूसरे टेस्ट में भी गिल ने कमाल कर दिया है. उन्होंने पहली पारी में 269 रन बनाए, जिसमें 30 चौके और 3 छक्के ठोके. इस पारी के दम पर गिल ने कई रिकॉर्ड बना दिए हैं. गिल अब सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ के बाद इंग्लैंड में दोहरा शतक जमाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं.
गिल के दोहरे शतक से मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने दूसरे दिन की शुरुआत तब की जब वो 114 रन बनाकर खेल रहे थे. ऐसे में पहले उन्होंने 150 रन पूरे किए और इसके बाद 200 रन ठोके. गिल ने छठे विकेट के लिए रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 203 रन की साझेदारी की. जिसके दम पर टीम इंडिया ने 587 रनों का आंकड़ा भी छुआ. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 77 रनों पर 3 विकेट खो दिए थे.
शुभमन गिल का टेस्ट करियर कैसा रहा?
अगर शुभमन गिल के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो इंग्लैंड के खिलाफ जारी इस सीरीज से पहले उन्होंने भारत के लिए 32 टेस्ट की 59 पारियों में 1,893 रन बनाए थे, उस वक्त गिल का औसत 35.06 का था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ बैक टू बैक शतक ठोक गिल ने अपने आंकड़े सुधार लिए हैं. 3 पारियों में 424 रन बनाए तो गिल का औसत बढ़ कर 40.64 का हो गया है. उनके नाम 34 टेस्ट की 62 पारियों में 2317 रन हो गए हैं, इनमें 7 शतक, 7 फिफ्टी और एक दोहरा शतक भी शामिल है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: आज चल गया बल्ला तो रूट रच देंगे इतिहास, एक साथ बनाएंगे ये 2 बड़े रिकॉर्ड
IND vs ENG: WTC में रवींद्र जडेजा ने रच दिया इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया ये कारनामा
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines