Rishabh Pant superb Catch: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में चल रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने पहले 3 दिन कमाल का खेल दिखाया. जब बारी तीसरे दिन की आई तो गेंदबाजों ने शानदार आगाज कराया. मोहम्मद सिराज ने तीसरे दिन की शुरुआत में ही जो रूट और बेन स्टोक्स को लगातार 2 गेंदों पर आउट करके इंग्लैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया है. यह पारी का 22वां ओवर था, जिसकी तीसरी गेंद पर उन्होंने जो रूट को फंसाया फिर अगली ही गेंद पर कप्तान स्टोक्स को भी चलता किया. दोनों कैच विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने पकड़े. इनमें से रूट का कैच बेहद मुश्किल था, जो पंत ने डाइव लगाकर पकड़ा और छा गए.
सिराज ने दिए बैक टू बैक झटके
दरअसल, तीसरे दिन कप्तान शुभमन गिल ने पहले सेशन में आकाशदीप और मोहम्मद सिराज से बॉलिंग का आगाज कराया. पहला ओवर आकाशदीप ने किया. दूसरा ओवर सिराज लेकर आए. यह उनका तीसरे दिन के स्पेल का पहला ही ओवर था और अपने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने जो रूट को फंसा लिया.
ऋषभ पंत ने पकड़ा शानदार कैच
सिराज ने 22वें ओवर की तीसरी गेंद लेग साइड डाली थी, जो रूट के बल्ले का ऐज लेकर चौके के लिए जा रही थी, लेकिन बीच में ऋषभ पंत आ गए. उन्होंने बायीं तरफ डाइव लगाते हुए हवा में ही कैच लपक लिया. यह बेहद ही मुश्किल कैच था, लेकिन पंत की फुर्ती ने इसे आसान बना लिया. जैसे ही रूट ने पीछे मुड़कर देखा तो वो निराश हुए. वो धीरे-धीरे मैदान से बाहर गए. उनका रिएक्शन बता रहा था कि वो कितने निराश थे. यह भारत के लिए बड़ा विकेट था, क्योंकि रूट इंग्लैंड टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं. अब उनके आउट होने से टीम इंडिया जीत की तरफ बढ़ रही है.
85 रनों पर खोए 5 विकेट, बेन स्टोक्स का खाता नहीं खुला
एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड पूरी तरह बैकफुट पर है. पहले दो दिन भारतीय टीम ने बल्ले से जलवा दिखाया था. फिर तीसरे दिन की शुरुआत में ही बैक टू बैक 2 विकेट ले लिए. 77/3 के स्कोर से तीसरे दिन खेलने उतरी इंग्लैंड टीम ने 84 रनों पर 5 विकेट खो दिए. जो रूट 46 गेंदों पर 22 जबकि कप्तान बेन स्टोक्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.
गिल का दोहरा शतक, इंग्लैंड पर फॉलोऑन का खतरा
अगर मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए हैं. कप्तान शुभमन गिल ने 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. यशस्वी जायसवाल ने 87 जबकि रवींद्र जडेजा ने 89 रन बनाए. अब भारत पहली पारी में बैटिंग कर रही है. उसने दूसरे दिन का खेल होने तक इंग्लैंड के 77 रनों पर 3 विकेट गिरा लिए थे. तीसरे दिन के आगाज में 2 विकेट और ले लिए हैं. फिलहाल तीसरे दिन का पहला सेशन चल रहा है. इंग्लैंड पर फॉलोऑन खेलने का खतरा है. 25 ओवरों में उनसे 5 विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं. अभी वो 486 रन पीछे है.
ये भी पढ़ें: टेस्ट-वनडे में दोहरे शतक….इन 5 बल्लेबाजों ने दुनिया को चौंकाया, गिल ने भी मारी एंट्री
संबंधित खबरें
संकट में रविंद्र जडेजा का वनडे करियर, क्या टूटेगा वर्ल्ड कप खेलने का सपना?
2 hrs agoकौन हैं झारखंड के कुमार कुशाग्र? पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका
2 hrs agoबीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए 5 बड़ी बातें
2 hrs agoमंधाना की कप्तानी में भारत ने जीत के साथ किया आगाज, जिम्बाब्वे को दी मात
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
4 hrs agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
5 hrs agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
5 hrs agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines