हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs AUS: इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने को तैयार धाकड़ खिलाड़ी, टी20 में मचाएगा तहलका

विज्ञापन
england cricket team

Who Is Jordan Cox: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन में 3 नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है, अब ये तीनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले पहले टी20 मुकाबले में डेब्यू करने वाले हैं। जिसमें जॉर्डन कॉक्स, जैकब बेथेल और जेमी ओवरटन शामिल है। मंगलवार को जब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पहले टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा की तब इन तीन खिलाड़ियों के नाम सामने निकलकर आए थे। पहले टी20 मैच में जॉर्डन कॉक्स पर सभी की नजरे रहने वाली है।

कौन है जॉर्डन कॉक्स

जॉर्डन कॉक्स का जन्म 21 अक्टूबर 2000 को हुआ था। 10 साल की उम्र में ये खिलाड़ी काउंटी क्लब में शामिल हो गया था। इंग्लैंड के लिए जॉर्डन अंडर-19 विश्व कप 2020 में भी खेल चुके हैं। इसके अलावा काउंटी क्रिकेट में कैंटबरी की तरफ से खेलते हुए जॉर्डन ने ससेक्स खिलाफ नाबाद 238 रन बनाए थे। अब ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस खिलाड़ी ने द हंड्रेड में कमाल का प्रदर्शन करके तहलका मचाया था। इस टूर्नामेंट में जॉर्डन ने 7 मैच खेले थे, जिसमें उनके 214 रन दर्ज थे।

ये भी पढ़ें:- AFG vs NZ: नोएडा स्टेडियम पर फूट पड़ा अफगानिस्तान का गुस्सा, टॉस के बगैर फिर रद्द हुआ मैच

विज्ञापन

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 11 सितंबर यानी आज से होने वाला है। जिसमें 3 खिलाड़ी एक साथ इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए तैयार है।

ऐसी है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स, जेकब बेथेल, फिल साल्ट, जेमी ओवरटन, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, रीस टॉपले, आदिल रशीद।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- UPL 2024: मुंबई इंडियंस के 2 खिलाड़ियों को मिली कप्तानी, यहां देखें कप्तानों की पूरी लिस्ट

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola