IND vs ENG: इन 3 इंग्लिश खिलाड़ियों से बचकर टीम इंडिया, हेडिंग्ले के बाद एजबेस्टन में भी बन सकते हैं सिरदर्द

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन के मैदान पर 2 जुलाई से खेला जाना है।

Ben Duckett

Ben Duckett

विज्ञापन

IND vs ENG: पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ गई है। हेडिंग्ले में बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद टीम को जीत नसीब नहीं हो सकी। भारतीय गेंदबाज 371 रनों के विशाल लक्ष्य का बचाव करने में पूरी तरह से फेल रहे। सीरीज का दूसरा मैच अब एजबेस्टन में खेला जाना है। यह मैदान टीम इंडिया को कम से कम टेस्ट क्रिकेट में तो बिल्कुल रास नहीं आता है। हालांकि, शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम एजबेस्टन में अपने शर्मनाक रिकॉर्ड को बदलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मगर इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी पहले टेस्ट की तरह दूसरे मैच में भी गिल की सेना का काम खराब कर सकते हैं। इन तीन प्लेयर्स से टीम इंडिया को बचकर रहना होगा।

1. बेन डकेट

बेन डकेट वो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने हेडिंग्ले में अकेले दम पर जीत को टीम इंडिया से दूर कर दिया था। पहली इनिंग में डकेट ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, दूसरी इनिंग में भी उनका बल्ला जमकर बोला था। डकेट ने 149 रनों की लाजवाब पारी खेलते हुए मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर डाला था। एजबेस्टन में कप्तान शुभमन गिल को इस विस्फोटक बल्लेबाज के लिए मास्टर प्लान के साथ मैदान पर उतरना होगा।

विज्ञापन

2. हैरी ब्रूक

हैरी ब्रूक भी दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। ब्रूक ने हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में 99 रन की शानदार पारी खेली थी। ब्रूक तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं और क्रीज पर सेट होने के बाद जमकर तबाही मचा सकते हैं। ब्रूक ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में अब तक कई बड़ी पारियां खेली हैं।

3. बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बल्ले और गेंद दोनों से भारतीय टीम के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। पहले टेस्ट में स्टोक्स ने 5 विकेट निकालने के साथ 53 रन भी बनाए थे। स्टोक्स के सामने भारतीय बल्लेबाज दिक्कत में भी दिखाई दिए थे। इसके साथ ही वह बल्ले से भी बड़ी पारी खेलने का दमखम रखते हैं। यही वजह है कि इंग्लिश कैप्शन से टीम इंडिया को बचकर रहना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ