England Cricket Team: इंग्लैंड की क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के बाद इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। लेकिन उससे पहले ही टीम को बड़ा झटका लगा है। ये झटका टीम को तब लगा है जब टीम के मुख्य कोच रहे मैथ्यू मॉट ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन के चलते अपने पद से इस्तीफा पहले ही दे चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एक और दिग्गज ने टीम का साथ छोड़ दिया है। इससे टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नुकसान भी हो सकता है।
किसने छोड़ा साथ
इंग्लैंड का साथ छोड़ने वाले ये दिग्गज टीम के ही पूर्व खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटाफ हैं। फ्लिंटाफ मौजूदा समय में इंग्लैंड की वनडे व टी20 टीम के कोचिंग स्टाफ में बतौर सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे। वह पिछले एक साल से इस पद पर बने हुए थे। मुख्य कोच मैथ्यू मॉट के बाद एंड्र्यू फ्लिंटाफ के टीम का साथ छोड़ने से अब इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एंड्रयू फ्लिंटाफ टीम के कप्तान जॉस बटलर के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं। इसके चलते ही उन्हें टीम से अलग होना पड़ रहा है।
अब अंतरिम कोच पर जिम्मेदारी
मैथ्यू मॉट के टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मार्कस ट्रेस्कोथिक को वनडे व टी20 क्रिकेट टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया है। द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड उन्हें इस पद पर बनाए रखना चाहती है। माना जा रहा है कि मार्क्स ट्रेस्कोथिक को ही टीम का कोच नियुक्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें अपने पसंदीदा कोचिंग स्टाफ को चुनने की भी छूट दे दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एंड्रयु फ्लिंटाफ ने इसी वजह से टीम के कोचिंग सलाहकार के पद अलग होने का फैसला लिया है। एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने द टेलीग्राफ को दिए अपने बयान में कहा कि क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। बचपन से वो यही करना चाहते थे। उन्हें अपने सपने को जीने का मौका मिला।
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने तोड़ दिया ओलंपिक का रिकॉर्ड, अब देंगे एक और ‘खुशखबरी’
कैसा रहा बतौर कोच के रूप में कार्यकाल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ बतौर क्रिकेटर खूब सफल रहे थे। वो दुनिया भर में अपने खेल के लिए लोकप्रिय रहे थे। लेकिन उनका कोचिंग कार्यकाल उतना सफल नहीं रहा। पिछले साल ही वो टीम के कोचिंग स्टाफ में बतौर सलाहकार की भूमिका में शामिल हुए थे और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड की टीम के सहायक कोच रहे थे। हालांकि, इनमें टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।
ये भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के यूट्यूब चैनल ने किया बड़ा धमाका, लॉन्च होते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: जब जिम्बाब्वे के 11वें नंबर के खिलाड़ी ने टीम इंडिया से छीनी थी जीत, डगलस मार्लियर का शॉट हिट
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
10 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
31 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines