हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इंग्लैंड ने महिला एशेज के लिए किया टीम का ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी

England womens Cricket: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम का एशेज सीरीज के लिए ऐलान हो चुका है। कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है।

विज्ञापन

England womens Cricket: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान भी कर दिया है। कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जबकि कई खिलाड़ियों का टीम से पत्ता कट गया है। अंगूठे में फ्रैक्चर की वजह से इंग्लैंड क्रिकेट टीम से रहने वाली दिग्गज खिलाड़ी फिट बेस हीथ की वापसी हुई है।

12 जनवरी से आगाज

महिला एशेज में टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का आगाज 12 जनवरी से होगा, जबकि आखिरी मुकाबला 17 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं टी-20 सीरीज का आगाज 20 जनवरी से होगा, जबकि आखिरी टी-20 मैच 25 जनवरी को होगा। इसके बाद 30 जनवरी को पहला और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा।

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के कोच जॉन लुईस ने कहा कि हमने एशेज सीरीज के लिए शानदार टीम चुनी है। टीम में युवा खिलाड़ियों के अलावा वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। एशेज सीरीज हमेशा खास होती है। हम वहां जाना चाहते हैं, अपने तरीके से खेलना चाहते हैं और आगे आने वाली चुनौतियों के लिए उत्साहित हैं।

हीथर नाइट संभालेंगी कप्तानी

टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए हीथर नाइट को ही कप्तान बनाया गया है। वहीं हीथ के अलावा इंग्लैंड ने फ्रेया केम्प, लिंसे स्मिथ और रियाना मैकडोनाल्ड-गे को भी एशेज के लिए पहली बार मौका दिया है।

वनडे टीम : हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नैट साइवर-ब्रंट, डैनी व्याट-हॉज।

टी20 टीम : हीथर नाइट (कप्तान), लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, डेनियल गिब्सन, सारा ग्लेन, बेस हीथ, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, लिंसी स्मिथ, नैट साइवर-ब्रंट, डैनी व्याट-हॉज।

टेस्ट टीम : हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, केट क्रॉस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, बेस हीथ, एमी जोन्स, रियाना मैकडोनाल्ड-गे, नैट साइवर-ब्रंट, डैनी व्याट-हॉज।

ये भी पढ़ें:- आकाश चोपड़ा ने चुने साल 2024 के 5 बेस्ट टी-20 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय नाम शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें