England Squad for T20I Series vs India: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों सीरीज खेली जाएगी. 1 जुलाई से टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है, जिसके लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टी20 सीरीज के लिए ECB ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी कप्तानी हैरी ब्रूक को सौंपी गई है. इस टीम में 3 स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जबकि दो खिलाड़ी चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. वहीं, एक युवा खिलाड़ी को पहली बार टी20 टीम में जगह मिली है.
3 स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर और साकिब महमूद को टीम में वापस बुलाया है. ये तीनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं थे. इसके अलावा, जैकब बेथल और सैम करन को भी टीम में शामिल किया है. बेथल चोट के कारण आईपीएल 2026 के अंतिम चरण में नहीं खेल पाए थे, जबकि सैम करन भी फिटनेस समस्याओं के चलते राजस्थान रॉयल्स के लिए उपलब्ध नहीं थे. अब दोनों खिलाड़ियों की वापसी से इंग्लैंड की टीम मजबूत हो गई है.
इनके अलावा, इस टीम में जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और फिल साल्ट जैसे अनुभवी प्लेयर्स भी मौजूद हैं. हालांकि, टीम को दो बड़े झटके भी लगे हैं. तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स और ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना सके हैं.
जेम्स कोल्स को मिला मेडन कॉल अप
वहीं, 21 साल के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार इंग्लैंड की टी20 टीम में जगह मिली है. घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है. कोल्स ने अपने टी20 करियर की 61 पारियों में 28.60 की औसत और 146.37 के स्ट्राइक रेट से 1373 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने टी20 क्रिकेट में 53 विकेट हासिल किए हैं, जहां उनका इकोनॉमी रेट 8.27 और औसत 26.94 का रहा है. कोल्स के नाम ससेक्स के लिए सबसे कम उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. उन्होंने महज 16 साल और 157 दिन की उम्र में अपना पहला फर्स्ट-क्लास मुकाबला खेला था.
बता दें कि, इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पहला मुकाबला खेलेगी. हैरी ब्रूक की कप्तानी में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी. हालांकि, भारत के खिलाफ खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था. अब उसी हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से इंग्लिश टीम मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें- भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान, स्टर्लिंग समेत 6 स्टार खिलाड़ी बाहर, इस प्लेयर को सौंपी कप्तानी
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड.
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान |
|---|---|---|
| पहला टी20 | 1 जुलाई 2026 | चेस्टर-ले-स्ट्रीट |
| दूसरा टी20 | 4 जुलाई 2026 | मैनचेस्टर |
| तीसरा टी20 | 7 जुलाई 2026 | ट्रेंट ब्रिज |
| चौथा टी20 | 9 जुलाई 2026 | ब्रिस्टल |
| पांचवां टी20 | 11 जुलाई 2026 | साउथेम्प्टन |
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, Virat Kohli ने पास किया फिटनेस टेस्ट!
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
2 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
48 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines