Sixes Ban In England Cricket Club: क्रिकेट मैदान पर जबतक चौके-छक्कों की बरसात न हो, तब तक फैंस को भी मजा नहीं आता है। आज के समय में जैसे-जैसे टी20 क्रिकेट बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मैचों में छक्के भी ज्यादा लगने लगे हैं। हर बल्लेबाज चाहता है कि वो ज्यादा से ज्यादा छक्कों की बरसात करे। वहीं अब एक क्रिकेट क्लब से ऐसा हैरान कर देने वाला फैसला सामने आया है, जिसके बाद अगर बल्लेबाज मैच के दौरान छक्का लगाता है तो उसको आउट करार दिया जाएगा। आखिर कहां और किसने किया ये हैरतअंगेज नियम लागू, चलिए जानते हैं।
इंग्लैंड में हुआ ये नियम लागू
इंग्लैंड के साउथविक और शोरहैम क्रिकेट क्लब ने स्थानीय लोगों की शिकायत और दर्शकों के ज्यादामात्रा में चोटिल होने की घटनाओं के बाद बल्लेबाजों के छक्का लगाने पर बैन लगा दिया है। दरअसल जिस मैदान पर मैच होते हैं, तो उसके आस-पास जिन लोगों की प्रॉपर्टी है वो मैच के दौरान छक्के लगने से खराब हो रही थी। इसको लेकर लोगों ने शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इसके अलावा दर्शकों के चोटिल होने के केसों में भी इजाफा हुआ, ऐसे में साउथविक और शोरहैम क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजों के छक्का लगाने पर ही ये नया नियम बना डाला।
क्रिकेट क्लब ने दी जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथविक और शोरहैम क्रिकेट क्लब की तरफ से इस नियम को लेकर जानकारी देते हुए बताया गया कि जबसे टी20 क्रिकेट आया है खिलाड़ी और भी ज्यादा आक्रामक हो गए हैं। उनको छक्का लगाने के लिए स्टेडियम भी कम पड़ जाता है। जिससे मैदान के पास के लोगों को नुकसान हो जाता है किसी की गाड़ी और किसी के घर के शीशे टूट जाते हैं। ऐसे में इंश्योरेंस क्लेम और कानूनी कार्यवाही न हो इसको लेकर ये नियम बनाया है।
कैसे काम करेगा ये नियम?
मैच के दौरान जब कोई बल्लेबाज पहला छक्का लगाएगा, तो उस वक्त अंपायर द्वारा बल्लेबाज को वॉर्निंग देकर छोड़ दिया जाएगा और न ही उस छक्के का कोई रन मिलेगा। अगर बल्लेबाज फिर भी दूसरा छक्का लगाता है तो फिर उसको आउट करार दिया जाएगा। हालांकि अब क्रिकेट क्लब के इस फैसले से बल्लेबाजों में काफी निराशा भी देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें:- SL vs IND: टी20 क्रिकेट में ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड, जानें किसका पलड़ा भारी
ये भी पढ़ें:- ‘बॉब वूल्मर की मौत के बाद…’, पूर्व कप्तान यूनुस खान का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
15 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
36 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines