IND vs ENG 2nd ODI: नागपुर के बाद कटक में भी इंग्लिश टीम औंधे मुंह गिरी। जोस बटलर एंड कंपनी के हाथ से सीरीज तो फिसली ही, इसके साथ ही अंग्रेजों के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। दूसरे वनडे में बल्लेबाजों ने तो अपना काम किया, लेकिन गेंदबाज टीम की लाज बचाने में नाकाम रहे। रोहित शर्मा के आगे इंग्लिश टीम का हर गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिया। गस एटकिंसन ने 7 ओवर में 65 रन लुटाए, तो आदिल रशीद ने भी 10 ओवर में 78 रन खर्च कर डाले। मार्क वुड की भी खूब धुनाई हुई। स्कोर बोर्ड पर 300 से ज्यादा रन लगाने के बावजूद इंग्लैंड को करारी हार का मुंह देखना पड़ा।
इंग्लैंड के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
दरअसल, वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड 300 से ज्यादा का टोटल लगाने के बावजूद सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। भारत के खिलाफ कटक में टीम को 300 रन का आंकड़ा पार करने पर भी यह 28वीं हार झेलनी पड़ी।
एकदिवसीय क्रिकेट में इंग्लिश टीम ने अब तक कुल 99 बार 300 से ज्यादा रन पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं और टीम को इनमें से 28 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस मामले में इंग्लैंड दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया की बराबरी पर थी। भारतीय टीम ने भी 300 से ऊपर का टारगेट रखने के बावजूद 27 मैचों में हार झेली है।
टी-20 के बाद वनडे सीरीज भी गंवाई
पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 4-1 से गंवाने के बाद उम्मीद थी कि इंग्लैंड वनडे में जोरदार कमबैक करेगी। हालांकि, बटलर एंड कंपनी का शर्मनाक प्रदर्शन एकदिवसीय सीरीज में भी जारी रहा। पहले वनडे में टीम के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे, जिसके चलते इंग्लैंड को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे मुकाबले में टीम के बैटर्स ने तो दम दिखाया, लेकिन बॉलर्स टीम की नैया को पार नहीं लगा सके। इंग्लिश गेंदबाज कटक में 305 रन के बड़े लक्ष्य का भी बचाव करने में नाकाम रहे। भारतीय टीम ने 44.3 ओवर में ही इस टारगेट को आसानी से हासिल करते हुए वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया।
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
10 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
23 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
31 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
52 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
55 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines