हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NZ vs ENG: इतिहास रचने के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, घातक तेज गेंदबाज की हुई वापसी

New Zealand vs England: इंग्लैंड क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास रचने वाली है। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है।

विज्ञापन

New Zealand vs England: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 14 दिसंबर से खेला जाएगा। अब तक खेले गए दो मैच में मेहमान इंग्लैंड ने सभी मुकाबले जीते हैं। ऐसे में अब इंग्लिश टीम की निगाहें व्हाइट वॉश पर टिकी हुई हैं। इंग्लैंड ने आखिरी मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।

इतिहास रचने उतरेगी इंग्लिश टीम

हेमिल्टन में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने 13 दिसंबर को ही अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी। इंग्लैंड इतिहास रचने से बस एक जीत दूर है। साल 1963 के बाद पहला मौका बनने वाला है, जब इंग्लैंड न्यूजीलैंड के घर में किसी भी सीरीज पर क्लीन स्वीप करेगी। अगर आखिरी मुकाबला इंग्लैंड जीत जाती है तो वह इतिहास रच देगी। 61 साल बाद ऐसा होगा, जब इंग्लिश टीम कीवी टीम के घर पर किसी भी फॉर्मेट में क्लीन स्वीप करेगी।

टिम साउथी खेलेंगे आखिरी मुकाबला

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले टिम साउथी ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि उन्होंने इस दौरान कहा था कि अगर न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचती है तो वह अपने आप को इस मैच के लिए उपलब्ध रखेंगे। क्योंकि अब न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 मैच गंवाए हैं तो उसका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पत्ता कटना तय माना जा रहा है। इस लिहाज से साउथी 14 दिसंबर को अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे।

विज्ञापन

प्लेइंग इलेवन में हुआ एक बदलाव

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। स्टोक्स ने तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की जगह पर मैथ्यू पोट्स को अंतिम एकादश में शामिल किया है। 26 साल के पोट्स ने अब तक इंग्लैंड के लिए 9 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके नाम 31 सफलता दर्ज हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच पाकिस्तान दौरे पर मुल्तान में खेला था। वह एक बार फिर से इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, ओली पोप (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्से, मैथ्यू पॉट्स, शोएब बशीर।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘पृथ्वी शॉ साहब, दूसरे विनोद कांबली मत बनो…’ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दी भारतीय बल्लेबाज को सलाह

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola