Graham Thorpe: इंग्लैंड के महान बल्लेबाज ग्राहम थोर्प की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। कई सालों तक चिंता और अवसाद से जूझने के बाद इंग्लैंड के महान बल्लेबाज ग्राहम थोर्प ने खुद ही अपनी जान ले ली थी। उन्हें ऐसा लगता था कि उनके बिना उनके बच्चे और पत्नी खुशी है। इस बात का खुलासा उनके परिवार ने किया। थोर्प ने मई 2022 में भी आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो ठीक हो गए लेकिन रविवार 5 अगस्त को उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।
थोर्प की पत्नी ने किया खुलासा
थोर्प की पत्नी ने खुलासा करते हुए बताया कि हाल के दिनों में वह बहुत बीमार था और उसे वाकई लगता था कि उसके बिना हम बेहतर रहेंगे और हम इस बात से बहुत दुखी हैं कि उसने ऐसा किया और अपनी जान ले ली। महज 55 साल की उम्र थोर्प ने अपनी जान दे दी। अब उनका परिवार थोर्प की स्मृति में एक फाउंडेशन शुरू करने की योजना बना रहा है।
ये भी पढ़ें:- टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का हुआ ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ियों की हुई एंट्री
पहले भी कर चुके थे आत्महत्या की कोशिश
पिछले कुछ सालों से ग्राहम गंभीर अवसाद और चिंता से पीड़ित थे। इस वजह से मई 2022 में उन्होंने अपनी जान लेने की गंभीर कोशिश की, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक इलाज करवाना पड़ा था। ग्राहम को मैदान पर मानसिक रूप से बहुत मजबूत व्यक्ति के रूप में जाना जाता था और उनका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा था।
ग्राहम की बड़ी बेटी का बयान
उनकी दूसरी शादी से हुई सबसे बड़ी बेटी किट्टी ने कहा, हमें इस बारे में बात करने में कोई शर्म नहीं है। इसमें छिपाने जैसा कुछ भी नहीं है और यह कोई कलंक नहीं है। अब समय आ गया है कि इस खबर को साझा किया जाए, चाहे यह कितनी भी भयानक क्यों न हो। वह अपने जीवन हमसे भी प्यार करते थे, लेकिन उनको आखिर में कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था।
ये भी पढ़ें:- एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, इस टूर्नामेंट में हो सकता है आमना-सामना
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
25 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
53 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines