Tom Banton: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के दौरान ही इंग्लिश खेमे से बड़ी खबर सामने आई है। इंग्लैंड ने तीसरे वनडे के लिए धाकड़ बल्लेबाज टॉम बैंटन को टीम में शामिल किया है। बैंटन को जैकब बेथेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जोड़ा गया है। बेथेल हेमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं और इसी वजह से वह दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं हैं।
टॉम बैंटन की हुई एंट्री
इंग्लैंड ने तीसरे वनडे मुकाबले से पहले अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है। जैकब बेथेल के पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से उनकी जगह पर टॉम बैंटन को टीम में शामिल किया गया है। बैंटन की लंबे समय बाद इंग्लैंड की वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी एकदिवसीय मुकाबला साल 2020 में खेला था। आयरलैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच में बैंटन ने 51 गेंदों पर 58 रन की शानदार पारी खेली थी। बैंटन को उनको अटैकिंग बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।
इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। बैंटन ने इंग्लिश टीम की ओर से अब तक कुल 6 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 26 की मामूली औसत से 134 रन निकले हैं। बैंटन ने अपने वनडे करियर में सिर्फ एक अर्धशतक जमाया है।
पहले वनडे में ठोका था अर्धशतक
जैकब बेथेल का प्रदर्शन पहले वनडे मुकाबले में शानदार रहा था। बेथेल ने मुश्किल समय में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोका था। उन्होंने 64 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन की दमदार पारी खेली थी। 51 रन की इनिंग में बेथेल ने 3 चौके और एक छक्का जमाया था। हालांकि, उनका प्रदर्शन पांच मैचों की टी-20 सीरीज में कुछ खास नहीं रहा था। तीन मैचों में बेथेल सिर्फ 23 रन ही बना सके थे और स्पिन के खिलाफ काफी दिक्कत में दिखाई दिए थे।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines