हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: इंग्लैंड के इन 5 खूंखार खिलाड़ियों से बचकर टीम इंडिया! टेस्ट सीरीज में करेंगे जोरदार वार

IND vs ENG: इंग्लैंड के पांच खिलाड़ी आगामी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG

IND vs ENG: आईपीएल के धूम-धड़के बाद अब बारी है टेस्ट क्रिकेट के रोमांच की। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है। नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में इंग्लिश टीम से उन्हीं की धरती पर पार पाना भारतीय टीम के लिए कतई आसान नहीं होगा। इंग्लैंड की टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और बेन स्टोक्स की सेना को उनके घर में घुसकर हराना कभी आसान नहीं रहा है। आइए इस पोस्ट में आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो भारतीय टीम के लिए आगामी सीरीज में बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ही टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरे होंगे। स्टोक्स को यह फॉर्मेट खूब रास आता है। वह बल्ले और गेंद दोनों से भारतीय खेमे में खलबली मचाने का दमखम रखते हैं। अपनी सरजमीं पर खेलते हुए हमेशा ही स्टोक्स का रिकॉर्ड कमाल का रहा है।

बेन डकेट

बतौर ओपनर बेन डकेट ने पिछले कुछ समय में इंग्लैंड की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। डकेट भारतीय गेंदबाजों को अकेले दम पर तहस-नहस करने का दमखम रखते हैं। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में डकेट ने 140 रन की शानदार पारी खेली थी। पिछली 11 पारियों में डकेट दो सेंचुरी और दो अर्धशतक जमा चुके हैं।

विज्ञापन

जो रूट

जो रूट हमेशा से ही भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हुए हैं। रूट का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ कमाल का रहा है। 30 मैचों में इंग्लैंड का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज भारत के खिलाफ 58 की औसत से 2846 रन ठोक चुका है। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं।

हैरी ब्रूक

हैरी ब्रूक से भी भारतीय टीम को खासा सावधान रहना होगा। ब्रूक इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। पिछली 10 पारियों में ब्रूक दो जबरदस्त शतक और इतनी ही फिफ्टी जमा चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल खेली गई टेस्ट सीरीज में ब्रूक ने 171 और 123 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उन्होंने फिफ्टी जमाई थी।

विज्ञापन

क्रिस वोक्स

क्रिस वोक्स भारत के खिलाफ अब तक खेले 9 टेस्ट मैचों में कुल 23 विकेट निकाल चुके हैं। वहीं, इंग्लैंड की धरती पर खेलते हुए उन्होंने 34 मैचों में कुल 137 विकेट चटकाए हैं। वोक्स बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। नई गेंद के साथ वोक्स विकेट लेने में माहिर हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola