IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड का बड़ा फैसला, 2 अहम सदस्य हुए टीम से बाहर

IND vs ENG: भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। टीम से 2 अहम सदस्यों को निकाल दिया गया है।

IPL 2025 - 2025-05-18T173827.883
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम अपने नए कप्तान के साथ इस सीरीज में भाग लेगी। भारत के लिए ये अग्निपरीक्षा होने वाली है, क्योंकि टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में भारतीय खेमे में ज्यादातर युवा खिलाड़ी दिख सकते हैं। हालांकि भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड ने बड़ा फैसला किया है। इंग्लैंड ने अपनी टीम से 2 अहम सदस्यों को बाहर करने का फैसला किया है।

इंग्लैंड ने उठाया बड़ा कदम

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बड़ा कदम उठाते हुए टीम से दो डेटा एनालिस्ट को बाहर निकालने का फैसला किया है। मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों को आंकड़ों के सहारे की बजाय अपने अनुभव और गेमसेंस पर ज्यादा भरोसा होना चाहिए। इंग्लैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के चक्र को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। द डेली ग्राफ की रिपोर्ट की मानें तो इंग्लैंड टीम अपनी टीम में डेटा एनालेटिक्स की भूमिका को सीमित करना चाहती है।

Advertisment

रिपोर्ट में कहा गया कि नाथन लेमन (सीनियर डेटा एनालिस्ट) और फ्रेडी वाइल्ड (सीमित ओवरों के एनालिस्ट) अब टीम के साथ नहीं रहेंगे। दोनों सदस्य वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं लेंगे।

टेस्ट क्रिकेट अलग- मैकुलम

मैकुलम का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट, वनडे और टी-20 से अलग है। ऐसे में खिलाड़ियों को अपने गेम सेंस और फील्ड पर अनुभव के आधार पर ही फैसला लेना चाहिए। उनका मानना है कि ड्रेसिंग रुम में सपोर्ट स्टाफ के कम होने से माहौल ज्यादा सहज बनता है। हालांकि इंग्लैंड की ये प्लानिंग भारत के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कितना कारगार साबित होती है। ये आने वाला समय बताएगा। फिलहाल भारत और इंग्लैंड की निगाहें 5 मैचों की होने वाली टेस्ट सीरीज पर टिकी हुई हैं।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ